छात्र ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई
छात्र ने इंस्टाग्राम पर लाइन आकर फांसी लगाई
दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का एक कबड्डी खिलाड़ी इंस्टाग्राम में लाइव आकर फांसी के फंदे में झूल गया है. इस दौरान 22 लोग उसे इंस्टा पर लाइव देख रहे थे.
युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने पापा को मैसेज किया है कि बिलासपुर के जंगल आकर मुझे खोज लेना. युवक की लाश बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के चिल्हाटी में मिली है.
पुलिस के मुताबिक मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है. बताया गया कि 17 वर्षीय मृतक युवक का नाम लक्की साहू है. वह कुम्हारी थाना से लगे जंजगिरी गांव का रहने वाला है.
युवक गांव के ही मानसरोवर स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है. छात्र बहुत ही अच्छा कबड्डी खिलाड़ी है.
पुलिस ने बताया कि छात्र लक्की साहू 15 अप्रैल से लापता है. वह घर से बिलासपुर कबड्डी खेलने जाने की बात कहकर निकला है.
देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. 16 अप्रैल को रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क कर पता लगाय.
इस दौरान उसके मोबाइल में कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.
इसके बाद 17 अप्रैल को कुम्हारी थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी. इस बीच 18 अप्रैल को परिजनों को इंस्टाग्राम में एक वीडियो मिला.
जिसमें लक्की फांसी का फंदा लगाते हुए दिख रहा है. इसके बाद से परिजन काफी परेशान हैं.
पुलिस ने बताया कि लक्की साहू ने जो इंस्टाग्राम में पोस्ट डाला है, वह बिलासपुर के तोरवा में रहने वाले उसके दोस्त के आईपी एड्रेस से डाला है.
पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस लक्की की तलाश कर रही थी.
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो 17 अप्रैल को उसका लास्ट लोकेशन बिलासपुर के तोरवा-सरकंडा क्षेत्र में मिला.
आज सुबह उसकी लाश सरकंडा इलाके के चिल्हाटी में मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या की वजह जानने जांच में जुटी है.