मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

आफत बनकर आया तूफान, आज भी बारिश का अलर्ट

H

Hupendra Sharma

19 अप्रै. 2025, 07:32 AM 3 मिनट में पढ़ें 17

बारिश का अलर्ट
बारिश का अलर्ट

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों दोतरफा चल रहा है. सुबह से तेज धूप होने से लोग परेशान हो रहे होते हैं. वहीं शाम होते ही मौसम करवट ले रहा है और गरज-चकम के साथ कहीं-कहीं बारिश हो रही है.


शुक्रवार को अचानक दोपहर बाद मौसम पलटा और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओले गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान देखने को मिला.

विज्ञापन


आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है. तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और बारिश की गतिविधि झेलनी पड़ सकती है.


छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है. इसके साथ ही अगले 4 दिनों तक अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो सकती है.


तेज गर्जना के कारण कही-कहीं पर बिजली भी गिर सकती है. लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में बारिश हो सकती है. साथ ही इन स्थानों पर गरज-चमक के आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है.


इसके अगले दिन 20 अप्रैल को सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.


इसके बाद 21 अप्रैल को गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 


छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान रायपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, बेमेतरा, जगदलपुर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई. इन क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली.


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर और बिलासपुर में दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

50 से अधिक बिजली के खंभे टूटे

शुक्रवार को दुर्ग जिले के उत्तर पाटन क्षेत्र में आंधी-तूफान आफत बनकर आई. शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच तेज हवा तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. इसके साथ ही ओले भी गिरे हैं.


इस हवा तूफान से काफी नुकसान भी हुआ है. कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं. वहीं क्षेत्र में करीब आधा सैकड़ा से अधिक बड़े-बड़े पेड़ गिर गए.


इसके अलावा 50 से अधिक बिजली के खंभे भी टूट गए हैं. जिस खंभे में ट्रांसफार्मर लगे हुए थे वे भी गिर गए, जिससे कि क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में ब्लैक आउट रहा.


कई गांवों में शनिवार दोपहर तक भी बिजली नहीं आई थी. बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं.


बिजली नहीं होने के कारण सुबह से लोग पानी के लिए भटकते हुए देखे गए. 


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

43 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

54 मिनट पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP