रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

डीजे की तेज आवाज से छज्जा गिरा, किशोर की मौत

छत्तीसगढ़ डीजे की तेज आवाज से छज्जा गिरा, किशोर की मौत

C

CG Khabar

31 मार्च 2025, 11:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

डीजे
डीजे

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डीजे की तेज आवाज से एक बड़ा हादसा हो गया. रविवार को हिन्दू नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज की कंपन से एक मकान का छज्जा गिर गया.


इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए. इनमें एक किशोर की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई. 

विज्ञापन


घटना मस्तुरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक रविवार को हिंदू नववर्ष पर मल्हार गांव में युवकों ने शोभायात्रा निकाली थी.


शोभायात्रा में तेज आवाज में डीजे बजाते हुए युवक गांव भ्रमण पर निकले थे. रात करीब 9 बजे शोभायात्रा गांव के केवटपारा पहुंची.


इसी दौरान डीजे की तेज आवाज की कंपन से टूकेश केवट के मकान का छज्जा भऱभरा कर गिर गया.


इस दौरान शोभायात्रा देखने वहां खड़े 10 लोग मलबे की चपेट में आ गए. दो-तीन लोग मलबे में दब गए थे. जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया.


घायल सभी लोगों को उपचार के लिए मस्तुरी अस्पताल ले जाया गया. इनमें से चंद्रशेखर केवट, प्रशांत केवट, दीपक केवट, दीपेश केवट और हेमंत कैवर्त को ज्यादा चोटें आई थी. 


पांचों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था.


लेकिन प्रशांत केवट और एक और बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए थे. जहां इलाज के दौरान प्रशांत केवट की मौत हो गई. 


पुलिस ने डीजे संचालक, वाहन के चालक और आयोजनकर्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

5 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

5 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

16 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP