गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक

C

CG Khabar

19 फ़र. 2025, 11:53 AM 3 मिनट में पढ़ें 22

छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक
छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 


साल 2025 की बात की जाए तो अभी तक दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इस साल कुत्तों के काटने के 599 मामले सामने आ चुके हैं. 

विज्ञापन


यानी हर रोज लगभग 12 से अधिक लोगों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं. ये हाल राजधानी का है.


 पूरे छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो आंकड़ा इससे कई गुना बढ़ जाता है. 


जबकि राजधानी में कुत्तों के बधियाकरण के लिए हर वर्ष करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं.


 निगम का दावा है कि साल 2018 से 2024 तक कुल 30 हजार कुत्तों का बधियाकरण किया गया है. 


साल 2024 में ही निगम क्षेत्र में 5035 कुत्तों का बधियाकरण कराने का दावा है. 


निगम के दावे के इतर रायपुर में कुत्तों की मौजूदगी शहर के हर कोने में देखी जा सकती है.


कुत्ते काटने के मामलों में इज़ाफा
रायपुर में जनवरी 2025 में 366 और फरवरी माह की 18 तारीख तक 233 कुत्ते काटने के मामले सामने आ चुके हैं.


चौकाने वाली बात ये है कि यह आंकड़ा सिर्फ रायपुर के एक सरकारी अस्पताल का है. 


निजी अस्पतालों को मिलाकर ये संख्या बढ़ सकती है. साल 2023 के मुकाबले 2024 में 47 प्रतिशत डॉग बाइट के मामले बढ़े हैं.


दरअसल यह आंकड़ा 2023 में रायपुर में 1929 और 2024 में बढ़कर यह 2,832 पहुंच गया. 


रायपुर नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों के लिए सोनडोंगरी में लाखों रुपए की लागत से डॉग शेल्टर हाउस का निर्माण किया जा रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है.


गलियों में कुत्ते कर रहे हमला
रायपुर की लगभग सभी गलियों में कुत्तों के झुंड देखने को मिल जाएंगे. कुत्ते बिना किसी छेड़खानी किए लोगों पर हमला कर रहे हैं. 


सबसे ज्यादा बच्चों को निशाना बना रहे हैं. कुत्तों के बढ़ते आतंक से पूरा शहर हलाकान है. 


यहां के कुत्ते सुबह-शाम के समय आने जाने वाले लोगों को दौड़ाते हैं. 


कई बार देखा गया है कि इनसे बचने की फिराक में मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं. 


रात के समय तो कुत्तों का आतंक और ज्यादा बढ़ जाता है.

 

6 साल के बच्चे पर किया हमला
राजधानी के दलदल सिवनी के आर्मी चौक में 13 फरवरी को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 6 साल के वासु कश्यप नाम के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया. 


कुत्तों के हमले से बच्चा बूरी तरह घायल हो गया है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.


बताया गया कि बच्चे के सिर और पीठ को कुत्तों ने नोच डाला है. इसके अलावा बच्चे के शरीर पर 100 से ज्यादा छोटे-बड़े जख्म हो गए हैं. 


बताया गया कि कुत्ते 10 मिनट तक बच्चे को नोचते रहे. स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया तब जाकर बच्चे की जान बची. 


गंभीर हालत में घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया.


बताया गया कि घटना के दिन 6 साल का वासु कश्यप आर्मी चौक के पास साइकिल चला रहा था. 


उसी दौरान वह सड़क पर गिर गया. जिसे देख कुत्ते उस पर टूट पड़े. 


कुत्ते घसीटते हुए उसे सड़क से दूर खाली प्लॉट में ले गए और वहां उसे नोचते रहे. 


बताया गया कि इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक है. 


इससे पहले 12 जनवरी को देवेन्द्र नगर इलाके में आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया था. 


पास खड़े युवक ने बच्ची की जान बचाई थी. परिजनों ने बच्ची को अंबेडकर अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाया था.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

18 मिनट पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

31 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

50 मिनट पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

7 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

7 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP