20 लाख के 4 इनामी माओवादियों का समर्पण
छत्तीसगढ़ में 20 लाख के 4 इनामी माओवादियों का समर्पण
सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को 4 कथित माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. हथियार डालने वाले कथित माओवादियों में एक महिला और 4 पुरुष शामिल हैं.
ये सभी सुकमा जिले में अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे. इन सभी पर कुल 20 लाख रुपए का इनाम घोषित था. चारों इनामी माओवादियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने सरेंडर किया है.
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी जो पीएलजीए बटालियन नंबर 02 कंपनी के सक्रिय सदस्य थे. इनमें से दो पुरुष माओवादियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था, जबकि एक पुरुष और महिला माओवादी पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
इनमें माओवादी कमांडर बारसे देवा का भाई संतोष बारसे भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक इस कंपनी में 50 नक्सली सदस्य होते थे. जिसके बाद अब अकेले बचे होने के कारण सीधे सुकमा पुलिस अधीक्षक के सामने पहुंच कर आत्मसर्पण किया है.
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सरकार की नई पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार की बजाय 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है.