शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छात्राओं ने मूसलाधार बारिश में किया नेशनल हाईवे जाम

H

Hupendra Sharma

24 जुल. 2025, 01:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

नेशनल हाईवे जाम
नेशनल हाईवे जाम

दंतेवाड़ा | संवाददाताः डीएमएफ फंड से संचालित छू लो आसमां की छात्राओं ने पुराने शिक्षकों की वापसी की मांग को लेकर नेशलन हाईवे को जाम कर दिया. छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


मूसलाधार बारिश में बच्चों ने भीगते हुए प्रदर्शन किया. करीब ढाई घंटे तक वे अपनी मांग को लेकर डटे रहे.

विज्ञापन


छात्राओं का कहना था कलेक्टर खुद आए और पुराने शिक्षकों को वापस करने का आश्वासन दें. शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भरोसा नहीं हैं.


छात्राओं ने कहा कि डीएमसी हरीश गौतम सार्वजनिक तौर पर बयान दें कि एक अगस्त तक सभी शिक्षकों को छू लो आसमां में पदस्थ किया जाएगा और इन अध्यापकों की रवानगी होगी. यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी.


भूखी प्यासी छात्राएं भीगते हुए नेशनल हाईवे से हटने का नाम नहीं ले रही थीं. डीएमसी को बच्चों ने लिखित में कलेक्टर के नाम आवेदन दिया है.अधिकारियों की काफी मशक्कत के बाद बच्चे सड़क से हटे.


बच्चों को सड़क पर लाने वाला कौन?

धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने शिक्षकों को वापस करने का आश्वासन तो दिया है, लेकिन इस बात की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं कि इस मूसलाधार बारिश में बच्चे किसके कहने पर सड़क पर उतरे.


किसके मार्गदर्शन में बच्चे नारेबाजी कर रहे थे. यदि षड्यंत्र का पता चला तो वह प्रशासनिक कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे.


बता दें छू लो आसमां में करीब 350 छात्राएं अध्यनरत हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

4 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

4 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

5 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

5 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP