मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर में तेजी से बढ़ रहा स्ट्रॉबेरी का रकबा

छत्तीसगढ़ के जशपुर में तेजी से बढ़ रहा स्ट्रॉबेरी का रकबा

C

CG Khabar

03 मार्च 2025, 11:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

छत्तीसगढ़ में स्ट्रॉबेरी
छत्तीसगढ़ में स्ट्रॉबेरी

जशपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जशपुर में इन दिनों स्ट्रॉबेरी के पौधे लहलहा रहे हैं. अब तो इन पौधों से फल निकलना भी शुरू हो गया है.  जिस प्रकार से पौधों पर फल लगे हुए हैं उसे देख किसान बंपर उत्पादन की आस लगाए हुए हैं. 


जशपुर जिले में सबसे पहले 25 किसानों ने मात्र 6 एकड़ रकबे पर स्ट्रॉबेरी की खेती की शुरुआत की थी. 

विज्ञापन


लेकिन इसकी खेती से मिलने वाली आमदनी को देखते हुए अब किसानों का रूझान इस ओर लगातार बढ़ता जा रहा है. 


एक एकड़ खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती से करीब 3 से 4 लाख रुपए की आमदनी किसान ले रहे हैं. 


इसी वजह से इस साल 33 किसान 42 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं. 


जशपुर में विंटर डान प्रजाति की स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए गए हैं. 


इन किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत तकनीकी मार्गदर्शन और अन्य सहायता भी मिल रही है. 


नाबार्ड के एफएसपीएफ योजना के तहत रीड्स संस्था द्वारा बगीचा विकासखंड के ग्राम सन्ना, अकरीकाना, लोरो, कोपा, लरंग और मैना गांव का चयन स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए किया गया है.

 

पौधों पर मार्च तक आएंगे फल
इन किसानों ने अक्टूबर में स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए. दिसंबर माह से पौधे से फल आना शुरू हो गया. 


जिसके चलते अब  किसानों को उनकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो गया है. स्ट्राबेरी के पौधों पर मार्च तक फल आएंगे.


स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रदेश के जशपुर के अलावा अंबिकापुर, बलरामपुर और सूरजपुर का क्षेत्र उपयुक्त है. 


स्ट्रॉबेरी के लिए ठंडे मौसम की जरूरत होती है. यहां के किसानों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में होने वाली स्ट्रॉबेरी की गुणवत्ता काफी अच्छी है. 


हालांकि अभी स्थानीय स्तर पर ही इसकी खपत हो रही है. क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती होने से लोगों को ताजे फल मिल रहे हैं.

 

सौंदर्य प्रसाधन और दवाइयों में उपयोग
स्ट्रॉबेरी का उपयोग कई प्रकार के खाद्य पदार्थों के साथ-साथ सौंदर्य प्रसाधन और दवाइयों में किया जाता है. 


इसके अलावा इसका उपयोग आइस्क्रीम, जेम जेली, स्क्वैश आदि में स्ट्रॉबेरी फ्लेवर लोकप्रिय है. साथ ही पेस्ट्री, टोस्ट सहित बेकरी के विभिन्न उत्पादनों में उपयोग किया जाता है. 


स्ट्रॉबेरी में एण्टी ऑक्सीडेंट होने के कारण इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों, लिपिस्टिक, फेसक्रीम के अलावा बच्चों की दवाईयों में फ्लेवर के लिए किया जाता है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

4 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

5 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

5 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

11 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

12 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP