शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी में स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को कुचला

छत्तीसगढ़ धमतरी में स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को कुचला

C

CG Khabar

17 मार्च 2025, 09:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

तीन युवकों को कुचला
तीन युवकों को कुचला

धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़क किनारे टहल रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया. घटना स्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस हादसे में और चार लोग भी घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


पुलिस के मुताबिक बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम दरबा में बीती रात करीब 10 बजे गांव के 8 युवक खाना खाकर रोड किनारे टहल रहे थे. यह गांव नेशनल हाईवे से लगा हुआ है. इसी दौरान अभनपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी ठोकर लगते ही कुछ युवक दूर फेंका गए. 

विज्ञापन


जबकि तीन युवक वाहन के चक्के के नीचे आ गए. वाहन युवकों को रौंदते हुए नाले में जा घुसी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची दो युवकों की मौत हो चुकी थी. 


पुलिस ने सभी घायलों को पहले उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें से एक युवक की स्थिति काफी गंभीर होने पर उसे अभनपुर रेफर किया गया. जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. मृतकों के नाम भावेश साहू, गोलू यादव, खिलेश्वर सपहा है. 


बताया गया कि हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया. वहीं स्कॉर्पियो का मालिक अंदर फंसा हुआ था, उसे भी गंभीर चोट आई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

9 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

9 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP