रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती
छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती
रायपुर| संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निकाय चुनाव के बीच मंगलवार को दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती हो गई.
आरोपियों ने पूरे परिवार को पिस्टल टिकाकर बंधक बनाया फिर रुपये लेकर फरार हो गए.
डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर पहुंचे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई.
पुलिस के मुताबिक पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर का है.
घटना के समय घर में प्रेम वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) थे.
इसी बीच दोपहर में लगभग तीन बजे पांच लोग घर में जबरदस्ती घुस गए.
इनमें एक महिला भी थी. सभी लोगों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था.
इनमें से दो लोग आर्मी ड्रेस पहने हुए थे. इसके बाद डकैतों ने पिस्टल कनपट्टी पर टिका दिया और तीनों को बंधक बना लिया.
बुजुर्गों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह में टेप लगा दिया और हाथ-पैर को भी बांध दिया.
बताया गया कि मनोहर वेणु ने कुछ दिन पहले ही अपनी जमीन बेचकर 60 लाख रुपये नगद घर पर रखे थे.
डकैतों ने आलमारी में रखे 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए.
पुलिस ने बताया कि सभी डकैत कार से पहुंचे थे. कार से उतरते हुए डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं.
पीड़ितों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. शहर के बाहर निकले वाले रास्तों पर जांच की जा रही है.