रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

गर्भवती बहू की हत्या कर शव को खेत में दफनाया

गर्भवती बहू की हत्या कर ससुर ने शव को खेत में दफनाया

H

Hupendra Sharma

17 जून 2025, 01:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

बहू की हत्या
बहू की हत्या

अंबिकापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सरगुजा में ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दफन शव को कब्र से निकलवाया है.


पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. वहीं बेटे और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आरोपी बहू से छेड़छाड़ करता था, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मृतका तीन महीने की गर्भवती थी.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के किरकिमा-चलगली की है.


आरोपी परमेश्वर कोरवा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सोमवार की शाम को वह घर आया तो बहू सरस्वती कोरवा घर में अकेली थी. बेटा ईश्वर कोरबा मछली मारने के लिए गया था. उसने बहू से खाना मांगा तो उसने खाना देने से मना कर दिया. जिस वजह से उसने गुस्से में आकर बहू के गले में कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.


इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर घर से करीब 50 मीटर दूर खेत गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. 


देर शाम को मृतका का पति ईश्वर कोरबा घर पहुंचा तो घर के कमरे में खून फैला हुआ था. वहीं पत्नी लापता थी.


आसपास तलाश करने पर ही उसका कुछ पता नहीं चला. उसने परमेश्वर से पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव को दफनाने की बात कही. 


इसके बाद ईश्वर कोरवा ने घटना की सूचना ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. 


आरोपी के निशानदेही पर दफन शव को निकालने की कार्रवाई शुरू करते हुए लुण्ड्रा तहसीलदार को तहरीर भेजी. लेकिन कल रात हो जाने की वजह से लाश को निकाल नहीं पाए.


रात भर पुलिस वालों ने पहरा कर लाश की रखवाली की. दूसरे दिन यानि आज मंगलवार को दोपहर में तहसीलदार निखिल विश्वकर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया.


इस दौरान फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

6 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

6 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP