शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

पुलिस भर्ती घोटाला, एक और महिला आरक्षक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती घोटाला, एक और महिला आरक्षक गिरफ्तार

C

CG Khabar

02 मार्च 2025, 08:21 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती घोटाला
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती घोटाला

राजनांदगांव | संवाददाताः राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाले में एक और आरक्षक की गिरफ्तारी हुई है. 


लालबाग थाना पुलिस ने कवर्धा के पिपरिया थाने में पदस्थ महिला आरक्षक काजल भारद्वाज को हिरासत में लिया है. 

विज्ञापन


उस पर आरोप है कि भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के इवेंट में गलत तरीके से अंक बढ़ाने में मदद की थी. 


इस पूरे मामले में अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.


राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरक्षक काफी दिनों से फरार चल रही थी. 


उसके खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं. गिरफ्तार महिला आरक्षक मूलतः दुर्ग जिले के ग्राम ढोर थाना जामुल की रहने वाली है. 


उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. 


उन्होंने बताया कि पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में लगातार गिरफ्तारी जारी है. 


टोटल 16 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है, जिसमें 8 पुलिसकर्मी, 5 टेक्नीशियन टीम, 2 महिला आरक्षक शामिल हैं. 


इस पूरे मामले में अभी भी जांच जारी है. आने वाले समय में कुछ और गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की जा सकती है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP