शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

पंचायत चुनावः भाजपा का 109 सीट पर जीत का दावा

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में भाजपा का 109 सीट पर जीत का दावा

C

CG Khabar

18 फ़र. 2025, 06:16 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान छिटपुट घटना के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है. 


पहले चरण में 76 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान खत्म होने के तुरंत बाद केन्द्रों में ही मतगणना शुरू हुई, जो देर रात चलती रही. 

विज्ञापन


इस बीच पंच और सरपंच उम्मीदवारों के परिणाम भी आते गए. 


कई जगहों पर विजयी प्रत्याशियों ने जीत की खुशी में विजय जुलूस में निकाले. 


वहीं जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा ने पहले चरण में 109 सीटों पर अपनी जीत का दावा किया है. 


हालांकि अभी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं. आज शाम तक ब्लॉक स्तर परिणाम घोषित किए जाएंगे. 


भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों का दावा है कि पहले चरण में कुल जिला पंचायत के 162 सदस्य के चुनाव हुए.


 जिसमें 140 सीटों के रुझान अभी तक मिले हैं. जिसमें भाजपा समर्थित 109 प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है. 


वहीं कांग्रेस समर्थित 24 प्रत्याशियों ने बाजी मारी है. इसके अलावा निर्दलीय को 6 और गोंगपा ने 1 सीट पर जीत मिली है. 


सूरजपुर में भाजपा को झटका
इधर सरगुजा और सूरजपुर में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है. 


सूरजपुर में पहले चरण में हुए 6 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा समर्थित सभी 6 प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं. 


वहीं सरगुजा के 7 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस को बराबर-बराबर 3-3 सीटें मिली हैं. 


एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.


मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा समर्थित दिव्या सिसोदिया चुनाव जीत गई हैं. 


वहीं क्षेत्र क्रमांक 2 में पायल तोमर, क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस समर्थित अनिमा केरकेट्टा विजयी हुई हैं. 


क्षेत्र क्रमांक 4 लखनपुर प्रथम से कांग्रेस समर्थित मोनिका पैकरा, क्षेत्र क्रमांक 5 लखनपुर द्वितीय से भाजपा समर्थित विजय अग्रवाल, क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस की राधा रवि करीब और क्षेत्र क्रमांक 7 से निर्दलीय रमुनिया देवी चुनाव जीत गई हैं.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP