सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, मालिक की मौत

H

Hupendra Sharma

03 जून 2025, 12:50 PM 1 मिनट में पढ़ें 23

बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा
बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं. जिनमें से एक फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर है और बाकी तीन बर्फ लेने आए ग्राहक थे.


घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है. शहर के लालटंकी क्षेत्र में सुभाष नाम से एक बर्फ फैक्ट्री है.


मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री में रोज की तरह काम चल रहा था. उसी दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. 


इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक संजय सहगल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


वहीं फैक्ट्री के कर्मचारी अमन पटेल गंभीर रूप से झुलस गए. साथ ही बर्फ लेने पहुंचे तीन लोग भी इसकी चपेट में आ गए.


सिलेंडर में जब ब्लास्ट हुआ उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.


घटना की सूचना मिलते ही मंत्री ओपी चौधरी घटना स्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिए. उन्होंने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

8 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

13 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

13 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

13 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP