शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ विधानसभाः बिजली कटौती और जहरीली शराब पर विपक्ष का हंगामा

C

CG Khabar

25 फ़र. 2025, 02:47 PM 3 मिनट में पढ़ें 20

 छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहा. 


विपक्ष ने बिजली कटौती, जहरीली शराब और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरा. 

विज्ञापन


विपक्ष ने बिजली कटौती पर स्थगन प्रस्ताव की मांग की, जिसे खारिज कर दिया गया. वहीं जहरीली शराब पर नारेबाजी करते हुए वॉकआउट भी किया.


 कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. 


महाशिवरात्रि के चलते विधानसभा की कार्रवाई 27 फरवरी तक के लिए स्थगित की गई है.


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में बिजली कटौती के मुद्दा को उठाया. 


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान बिजली कटौती से परेशान हैं. किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं. 


उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक उमेश पटेल और द्वारिकाधीश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा.


सदन की कार्रवाई रोककर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की.


जहरीली शराब से मौत का मामला गूंजा
विधानसभा में बिलासपुर के लोफंदी गांव में जहरीली शराब के सेवन से हुई 9 मौतों का मामला भी छाया रहा. 


नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ध्यानाकर्षण के जरिए इस मुद्दा को उठाया. 


उन्होंने कहा कि शराब पीकर मरने वालों की रिपोर्ट नहीं आई है. 


सरकार सभी तथ्यों को छुपा रही है. सरकार अवैध शराब का धंधा करने वालों को बचा रही है.


इस पर विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे से जुड़े लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है. 


नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. 


उन्होंने कहा कि 6 लोगों की असमय मौत की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पास सूचना पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था. 


ग्रामीणों ने इसे आकस्मिक मृत्यु बताया है. 


गृहमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति फ्रीज हो रही है. लगभग 3 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है.


कौशिक ने मांगी ACB और EOW की जानकारी
प्रश्नकाल में धरमलाल कौशिक ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के खिलाफ एसीबी और ईओडब्ल्यू  जांच की जानकारी मांगी. 


उन्होंने पूछा कि कितनी जांच लंबित हैं और सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की है.


इसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. 


कोई भी दोषी अधिकारी नहीं बख्शे जाएंगे. हमने सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है.

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
इससे पहले बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू होने के बाद सबसे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.


विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उनकी भरपाई नहीं हो सकती. वे विशाल हृदय, सकारात्मक सोच वाले प्रधानमंत्री थे. 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मनमोहन सिंह कठिन समय में वित्तमंत्री के रूप में अर्थव्यवस्था को संभाला था. 


उन्होंने रिजर्व बैंक में गवर्नर, वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री पद के साथ सार्वजनिक जीवन में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाई. 


संसद सदस्य रहते हुए मुझे उनसे काफी सीखने का अवसर मिला.


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मनमोहन सिंह 10 साल प्रधानमंत्री रहे. 


उन्होंने किसानों और मजदूरों की स्थिति को सुधारने में अहम भूमिका निभाई.


 धान का समर्थन मूल्य उन्होंने ही 450 रुपए से 900 रुपए प्रति क्विंटल की. 


मजदूरों के लिए मनरेगा की शुरुआत की. इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

9 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP