गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

नहीं मिल रही महुए की वाजिब कीमत

छत्तीसगढ़ नहीं मिल पा रहा महुए का वाजिब दाम

C

CG Khabar

22 मार्च 2025, 01:06 PM 3 मिनट में पढ़ें 24

महुए का वाजिब दाम
महुए का वाजिब दाम

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जंगलों में रहने वाली आबादी को महुआ का सही दाम नहीं मिल रहा है. मजबूरी में औने-पौने दाम पर महुआ बेचने को मजबूर हो रहे हैं. हालांकि महुआ को लघु वनोपज की श्रेणी में रखते हुए सरकार द्वारा समर्थन मूल्य तय कर खरीदी की घोषणा की है, लेकिन अभी तक खरीदी शुरू नहीं हुई है. समितियों में खरीदी के आसार भी नहीं दिख रहे हैं.


वनांचल क्षेत्रों में महुआ जिसे पीला सोना भी कहते हैं, का सीजन शुरू हो चुका है. महुआ फूल संग्रहण करने के लिए इन दिनों ग्रामीण सुबह से शाम तक कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 

विज्ञापन


ग्रामीण महिला और पुरुष सुबह 4 बजे से ही खेत और जंगलों की ओर निकल जा रहे हैं. यहां तक कि रतजगा करते हुए भी रखवाली कर रहे हैं. लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी जंगल में रहने वालों को महुआ का वाजिब दाम नहीं मिलने से मायूस हैं. 


शुरूआती दौर में व्यापारी 40 से 45 रुपये किलो में महुआ खरीद रहे थे, लेकिन अब भाव को अचानक से गिराकर 30 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से ही खरीद रहे हैं. 


व्यापारियों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि इसके दाम आगे और गिर सकते हैं. जिससे वनांचलवासी चिंतित हैं. इसका असर कुछ बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. 


अधिया में देते हैं पेड़
जंगल के इलाके में रहने वालों का कहना है कि महुआ ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है. इसी के चलते साल भर में कम से कम 3 महीने आदिवासी व अन्य संग्राहकों को पर्याप्त आर्थिक स्रोत का साधन मिल जाता है. 


उनका कहना है कि महुआ का वाजिब दाम वनवासियों को अभी तक नहीं मिला है. मजबूरी में उन्हें कम दामों में बिचौलियों के पास बेचने मजबूर होना पड़ता है. 


इस साल तो बंपर उत्पादन की उम्मीद है. पेड़ों में पर्याप्त फूल लगे हुए हैं. 


बताया गया कि जंगल के इलाके के अधिकांश परिवारों के पास कम से कम 15 से 30 महुआ का पेड़ रहता ही है. जिनके पास महुआ का पेड़ नहीं होता है, वे लोग जंगलों में जाकर महुआ बिनते हैं. 


किसी के पास ज्यादा महुआ के पेड़ होने से नहीं बिन पाने की स्थिति में अधिया में भी बिनने के लिए दे देते हैं.


मचान बना कर रहे हैं रतजगा
इस दिनों महुआ के फल को बचाने के लिए जंगल में रहने वाले कड़ी मेहनत करते हुए रतजगा भी कर रहे हैं. महुआ पेड़ के नीचे से पत्तों को साफ कर गोबर से लिपाई किए हुए हैं. 


इससे फसल साफ मिलता हैं. इसके अलावा गांव के मवेशी रात में जाकर गिरे हुए महुआ को ना खाएं. 


अधिकांश ग्रामीण अपने-अपने खेतों में मचान बनाकर रखवाली कर रहे हैं. ताकि मवेशियों से महुआ फूल को बचाया जा सके. 


इसके कारण जंगली जानवरों से भी ग्रामीणों को दो चार होते हुए देखा गया है.


महुआ के सीजन में दिन के समय गांव में बीरानी छाई रहती है. सभी लोग खेत और जंगल में ही रहते हैं.


दिन रात मेहनत करते हुए एक परिवार कम से 15 क्विंटल तक महुआ का संग्रहण कर लेता है. 


कम से कम 3 महीना दैनिक जरूरतों को पूरी करने के लिए महुआ फूल पर ही आदिवासी निर्भर रहते हैं.


इसीलिए आदिवासी महुआ पेड़ को अपना इष्ट देव भी मानते हैं. इसके फूल को अपने कुलदेवता में अर्पण करते हैं. 


विवाह में महुआ के पत्ते का उपयोग पुजारी द्वारा किया जाता है. विवाह के पहले मंडप में इसकी डाल को लगाने की परंपरा आदिवासी समाज में वर्षों से चली आ रही है. आदिवासी महुआ फूल के लड्डू (चपेना) बनाकर भी उसका उपयोग करते हैं.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

5 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

6 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

1 सप्ताह पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

1 सप्ताह पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP