मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर-झारखंड सीमा पर मिले नक्सली बैनर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-झारखंड सीमा पर मिले नक्सली बैनर

C

CG Khabar

07 फ़र. 2025, 03:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 24

छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने लगाए बैनर
छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने लगाए बैनर

बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में माओवादियों ने जगह-जगह लाल बैनर लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. 


माओवादियों ने बैनर में पुलिस को दलाल कहते हुए संभल जाने की चेतावनी दी है. 

विज्ञापन


साथ ही वन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि जल, जंगल, जमीन हमारा है. जंगल कटाई व सड़क निर्माण कार्य तुरंत बंद किए जाएं. 


पुलिस ने सभी बैनरों को जब्त कर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है. 


सामरी थाना क्षेत्र के चुनचुना-पुंदाग क्षेत्र में माओवादियों ने चार स्थानों पर बैनर लगाए हैं. 


यह इलाका झारखंड सीमा से लगा हुआ है और घने जंगलों से घिरा हुआ है. इस कारण माओवादी पहले भी यहां आसानी से अपनी गतिविधियां चलाते थे. 


क्योंकि बूढ़ा पहाड़ की तराई पर चुनचुना और पुंदाग गांव स्थित है. इस कारण ये दोनों गांव पहले माओवादियों के प्रभाव वाले गांव थे. 


लेकिन झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर से लगातार संयुक्त ऑपरेशन के चलते यहां से माओवादी भाग निकले थे. 


इसके बाद से इस क्षेत्र में विकास का क्रम तेजी से आगे बढ़ रहा था. लेकिन ठीक पंचायत चुनाव से पहले माओवादियों द्वारा बैनर लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है.


 बताया गया कि सबाग से चुनचुना-पुंदाग तक 25 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण होने से यह क्षेत्र तेजी से विकसित होगा.


जिसे देखते हुए माओवादी पहले भी सड़क निर्माण में लगे मशीनों में आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. 


ठेका कंपनी के कर्मचारी के साथ ही शासकीय इंजीनियर का अपहरण भी कर चुके हैं. 


अब सड़क निर्माण पूर्णता की ओर है तो एक बार फिर माओवादी बैनर पोस्टर लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. 


इस घटना के बाद से सामरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ का दल इन दोनों गांवों में रुका हुआ है. साथ ही पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

3 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

3 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

4 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

10 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

10 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP