शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में महापौर मीनल ने पेश किया 1529 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ रायपुर में महापौर मीनल ने पेश किया 1529 करोड़ का बजट

C

CG Khabar

28 मार्च 2025, 08:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

1529 करोड़ का बजट
1529 करोड़ का बजट

रायपुर | संवाददाताः रायपुर नगर निगम में महापौर मीनल चौबे ने अपना पहला बजट पेश किया. उन्होंने 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश किया. 


महापौर मीनल चौबे ने बजट में रायपुर नगर निगम के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल अनुमानित आय 1,462 करोड़ 41 लाख 87 हजार रुपए बताया है. जिसमें पूंजीगत आय 856 करोड़ 58 लाख 42 हजार रुपए और डिपॉजिट वर्क आय 46 करोड़ 17 लाख 25 हजार रुपए है.

विज्ञापन


महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इस बार बजट को योजनाबद्ध तरीके से खर्च किया जाएगा.  जिससे शहर की सफाई, जल निकासी, सड़क निर्माण और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी. 


उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने की बात कही है.


महापौर ने कहा कि पिछले महापौर ने लगभग 2000 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था.  उसमें सिर्फ 850 करोड़ रुपए ही खर्च हुए. 


महापौर ने बताया कि लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्यों के लिए कुल 97 करोड़ 03 लाख 56 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है. 


इसके अंतर्गत बड़े नालों के निर्माण के लिए 05 करोड़, सीमेंट मार्ग निर्माण के लिए 01 करोड़ और डामरीकरण के लिए 05 लाख रखा गया है. 


इसी तरह जोन कार्यालय एवं प्रत्येक वार्ड में कार्यालय भवन के लिए 02 करोड़.  फुटपाथ एवं पेवर निर्माण के लिए 50 लाख.  चौराहों का पुनर्विकास के लिए 10 करोड़.  नाली निर्माण के लिए 05 करोड़. डब्लूबीएम मार्ग के लिए 01 करोड़.  महापौर निधि के लिए 02 करोड़ 25 लाख.  अध्यक्ष निधि के लिए 01 करोड़ 50 लाख का प्रावधान रखा गया है.


वहीं जल कार्य विभाग से संबंधित कुल व्यय का 68 करोड़ 25 लाख 18 हजार रुपए का अनुमान जताया गया है. 


इसके पेयजल परिवहन कार्य के लिए 01 करोड़ 50 लाख रुपए.  पावर पंप क्रय/स्थापना कार्य के लिए 30 लाख रुपए. जल व्यवस्था के लिए 02 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.


बजट के प्रमुख बिंदु
कुल अनुमानित आय: 1462 करोड़ 41 लाख 87 हजार रुपए.


राजस्व वसूली लक्ष्य: 251 करोड़ 91 लाख 22 हजार रुपए.


पूंजीगत आय: 856 करोड़ 58 लाख 42 हजार रुपए.


डिपॉजिट वर्क से आय: 46 करोड़ 17 लाख 25 हजार रुपए.


कुल व्यय अनुमान: 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए.


संभावित बचत: 79 लाख 45 हजार रुपए.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

7 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

7 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

8 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP