मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

6 साल के मासूम पर तेंदुए का हमला

H

Hupendra Sharma

26 अप्रै. 2025, 01:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

तेंदुआ
तेंदुआ

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को एक तेंदुए ने 6 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. तेंदुआ बच्चे की गर्दन को अपने जबड़े में दबाकर भागने की तैयारी में था.उसी समय बच्चे का बड़ा भाई वहां पहुंच गया. वह हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गया. वह जोर-जोर से चिल्लाया तो तेंदुआ बच्चे को छोड़ कर भाग गया.


बच्चे के गले में गहरी चोट आई है. हाथ, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म के निशान हैं.

विज्ञापन


घटना सरोना वन परिक्षेत्र के ग्राम आंछीडोंगरी की है. बताया गया कि 6 साल का नमन कुमार अपने घर के सामने खेल रहा था. उसी समय अचानक जंगल की ओर से एक तेंदुआ आया और उसने नमन पर हमला कर दिया.


परिजनों का कहना है कि यदि समय पर नमन का बड़ा भाई वहां नहीं पहुंचता तो तेंदुआ उसे लेकर भाग गया होता. 


घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती

घायल नमन को तत्काल परिजन सारवंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.


बताया गया है कि उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.


तेंदुए की तलाश में टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया है.


वन विभाग ने गांव में मुनादी करा लोगों को समझाइश दी है कि शाम के समय घर से बाहर न निकलें और अकेले जंगल की ओर भी ना जाएं.


बताया गया कि इससे पहले भी तेंदुआ कई लोगों पर हमला कर चुका है. कुछ माह पहले ही एक तीन साल के बच्चे को उठाकर ले गया था. जिसके बाद दुधावा की पहाड़ी पर बच्चे का सिर बरामद हुआ था.


दादा ने बचाई पोते की जान 

इसी तरह पांच दिन पहले गरियाबंद जिले से भी खबर आई थी.


वहां भी तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रहे चार साल के बच्चे को जबड़े में दबा कर जंगल की ओर भागने की कोशिश की थी.


जिसे बच्चे के दादा ने देख लिया. दादा ने जान की परवाह किए बिना पोते को बचाने के लिए तेंदुए का सामना किया.


उसने भी तेंदुए से लड़कर बच्चे को छुड़ा लिया था. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

57 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP