मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

अप्रैल से महंगी होगी जमीन, कराया जा रहा सर्वे

छत्तीसगढ़ अप्रैल से महंगी होगी जमीन, कराया जा रहा सर्वे

C

CG Khabar

27 मार्च 2025, 10:16 AM 3 मिनट में पढ़ें 24

अप्रैल से महंगी होगी जमीन
अप्रैल से महंगी होगी जमीन

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में अगले माह से जमीन महंगी हो जाएगी. राज्य सरकार कलेक्टर गाइड लाइन दर बढ़ाने की पूरी तैयारी में है. इसके लिए जमीनों का सर्वे करने गाइड लाइन जारी किया गया है. 


राजस्व विभाग को 31 मार्च से पहले प्रस्ताव जमा करने कहा गया है. हालांकि गाइडलाइन को पूरी होने में मात्र चार दिन ही बचे हैं और अभी तक प्रस्ताव तैयार नहीं हुए हैं. जिसके चलते नई दर लागू होने में कुछ और वक्त लग सकता है. 

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले आठ साल से जमीन की गाइडलाइन दर में वृद्धि नहीं हुई है. साल 2017 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, उस दौरान जमीन के कलेक्टर दर लागू किए गए थे. 


इसके बाद साल 2018 में राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ. 15 साल की भाजपा सरकार से सत्ता छिनते हुए कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई. जिसके बाद से अभी तक जमीन के कलेक्टर दर में वृद्धि नहीं हुई है. 


अब फिर राज्य में भाजपा की सरकार है और कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है. इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है. 


राज्य शासन द्वारा सर्वे के लिए बकायदा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. जिला मूल्यांकन समिति ने पंजीयन कार्यालय की ओर से राजस्व विभाग के तहसीलदार, पटवारियों से लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व प्रधानमंत्री सड़क योजना से डेवलपमेंट एरिया, प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी मंगाई है. 


सरकार द्वारा जिस हिसाब से सर्वे के साथ जानकारी मंगाई गई है उससे यह कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश में आठ साल बाद जमीन की सरकारी दामों में वृद्धि होना तय है. 


अलग-अलग विभागों से मंगाए गए प्रस्ताव
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जमीन की नई गाइडलाइन दर चार कालम में तैयार करने कहा गया है.


जिसमें हेक्टेयर, वर्ग मीटर, मुख्य मार्ग और मुख्य मार्ग से जमीन की दूरी कितने अंदर है. इसका विशेष ध्यान रखते हुए प्रस्ताव तैयार करने कहा गया है. 


इसके अलावा डेवलपमेंट एरिया पर भी फोकस किया गया है. पिछले कुछ सालों में किन-किन क्षेत्रों में अधिक डेवलपमेंट हुआ है. साथ ही जमीन की अधिक बिक्री और रजिस्ट्री कहां हुई है. 


राजस्व विभाग ने तहसीलदार और पटवारियों से इसकी पूरी जानकारी मांगी है. साथ ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से आगामी दिनों में नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मांगी गई है. 


इसके अलावा शहरी क्षेत्रों के लिए नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग से भी जानकारी मांगी गई है. 


इन विभागों द्वारा जो जानकारी दी जाएगी उसी के आधार पर जमीन की गाइडलाइन दर में वृद्धि की जाएगी. 


माना जा रहा है कि जिस क्षेत्र में अधिक डेवलपमेंट हुआ है या जमीनों की अधिक खरीदी-बिक्री हुई है वहां की जमीन के बाजार मूल्य में अधिक वृद्धि की जाएगी. 


40 फीट चौड़ी सड़क यानी मुख्य मार्ग
जारी गाईडलाइन में यह भी कहा गया है कि किसी भी रिहायशी कॉलोनी या मुहल्ले में यदि 40 फीट से अधिक चौड़ाई वाली सड़क है तो उसे मुख्य मार्ग की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा.


इसके साथ ही दो मोहल्लों या कॉलोनियों को जोड़ने वाली कम चौड़ाई की सड़क को भी मुख्य मार्ग माना जाएगा. 


इसके अलावा सड़क से लगकर स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स या आवासीय कॉम्प्लेक्स के लिए केवल सड़क का ही दर प्रस्तावित किया जाएगा. 


हालांकि सरकारी की गाइडलाइन के अनुसार अभी तक काम नहीं हुआ है. विभागों द्वारा अभी तक प्रस्ताव जमा नहीं किए गए हैं. जबकि चार दिन का समय ही शेष बचा हुआ है. 


इसी वजह से माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया में अभी और समय लग सकता है. यदि यह प्रक्रिया अप्रैल तक चली तो नई दर मई माह में लागू की जा सकती है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

41 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

52 मिनट पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP