मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

मध्यप्रदेश से तस्करी कर जशपुर लाई गई 2.50 लाख की अवैध शराब जब्त

C

CG Khabar

08 अक्टू. 2026, 04:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 38

आरोपी गिरफ्तार- जशपुर
आरोपी गिरफ्तार- जशपुर

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरगुजा संभागीय उड़नदस्ता टीम ने बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकी गांव में दबिश देकर एक तस्कर को दबोच लिया. आरोपी ने अपने घर के पिछले बरामदे में तिरपाल से ढकाकर मध्यप्रदेश निर्मित शराब की 35 पेटियां छिपा रखी थीं.


पूरे मामले की जानकारी देते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि टीम को 6 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि झिकी निवासी सुदर्शन गुप्ता के ठिकाने पर दूसरे राज्य से लाई गई अवैध शराब की बड़ी खेप उतारी गई है. 

विज्ञापन


इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए 7 अक्टूबर की सुबह टीम ने संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की. मौके पर सुदर्शन गुप्ता मौजूद मिला और घर की तलाशी लेने पर बरामद पेटियों से 'गोवा व्हिस्की' की 1750 शीशियां बरामद की गईं.


बरामद की गई शराब की कुल मात्रा लगभग 315 लीटर मापी गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है. 


पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की शराब की अवैध मौजूदगी पाए जाने पर विभाग ने पूरी खेप को तुरंत जब्त कर लिया. इस मामले में आरोपी सुदर्शन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 तथा 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

5 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

6 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

6 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

6 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP