सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट, जवान घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट, जवान घायल

C

CG Khabar

11 फ़र. 2025, 08:26 AM 1 मिनट में पढ़ें 20

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट
छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. 


घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है. 

विज्ञापन


एएसपी आर.के बर्मन ने घटना की पुष्टि की है.


पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में कमलपोस्ट के पास माआवादियों की मौजूदगी है. 


इसी सूचना के आधार पर अरनपुर थानाक्षेत्र के कमलपोस्ट कैम्प से सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवानों को सर्चिंग पर रवाना किया गया था. 


सर्चिंग के दौरान एक जवान का पैर आईईडी की चपेट में आ गया. 


जैसे ही जवान का पैर आईईडी पर पड़ा जोरदार ब्लास्ट हुआ. इसकी चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. 


घायल जवान को साथियों ने मौके से निकाल कर कैंप लेकर पुहंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है. 


जवान का नाम एम एन शुक्ला है. वह सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एफ कंपनी में प्रधान आरक्षक है. 


जवान की स्थिति काफी गंभीर है. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है. जिला मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

5 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

10 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

10 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

10 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP