बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

IAS यशवंत कुमार संभालेंगे खेल-युवा कल्याण विभाग का प्रभार

आईएएस यशवंत कुमार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार

H

Hupendra Sharma

07 जुल. 2025, 02:25 PM 1 मिनट में पढ़ें 15

यशवंत संभालेंगे खेल-युवा कल्याण विभाग
यशवंत संभालेंगे खेल-युवा कल्याण विभाग

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ शासन ने दो आईएएस अफसरों के प्रभार में आंशिक बदलाव किया है. वरिष्ठ अधिकारी यशवंत कुमार को युवा कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जबकि यशवंत कुमार इस समय प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हैं.


छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल की ओर से आदेश जारी किया गया है.

विज्ञापन


आदेश में लिखा गया है कि यह जिम्मेदारी अब तक आईएएस अफसर हिमशिखर गुप्ता संभाल रहे थे.


यशवंत कुमार के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से हिमशिखर श्रम विभाग के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.


हिमशिखर गुप्ता के पास श्रम, गृह एवं जेल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी यथावत रहेगी. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP