सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

विकास के साथ पर्यावरण संतुलन जरूरी- मुर्मू

छत्तीसगढ़ विकास के साथ पर्यावरण संतुलन जरूरी- मुर्मू

C

CG Khabar

24 मार्च 2025, 06:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

पर्यावरण संतुलन जरूरी- मुर्मू
पर्यावरण संतुलन जरूरी- मुर्मू

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छत्तीसगढ़ से मुझे गहरा लगाव है. यहां से मेरा विशेष संबंध रहा है. इसलिए मैं यहां कई बार आ चुकी हूं. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं. इसलिए छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहते हैं. 


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं हैं. छत्तीसगढ़ खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है. यहां सीमेंट, खनिज उद्योग, स्टील, एल्यूमिनियम और विद्युत उत्पादन जैसे क्षेत्रों में विकास के अलग-अलग रास्ते हैं.  लेकिन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है. सभी श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा. 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिसीमन की सीमा है, लेकिन दिल की कोई दीवार नहीं है. हम रायपुर को ओडिशा का हिस्सा मानते हैं. वैसे ही छत्तीसगढ़ के लोग बरगढ़, संबलपुर को छत्तीसगढ़ का हिस्सा समझते हैं. भगवान जगन्नाथ केवल ओडिशा के नहीं, बल्कि सभी के भगवान हैं. 


राष्ट्रपति ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि यह लड़ाई निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है. शीघ्र ही यहां से नक्सलवाद की समस्या समाप्त हो जाएगी. अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोग विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं.


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने महिला विधायकों से कहा कि आपको महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिलाओं के हित में नीतियां बनाने में आगे आना चाहिए. यहां की मिनीमाता का योगदान आप सभी को याद है. यहां से संसद जाने वाली पहली महिला थीं और लगातार पांच बार सांसद बनीं. मिनीमाता ने लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किए थे. वैसे ही कार्य आप लोगों को भी करना है. 


इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ की राजधानी के माना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया. 


इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित कई नेता स्वागत के लिए मौजूद रहे. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा के लिए रवाना हो गई थीं. 


छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 साल पूरे होने पर विधानसभा में रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 
 

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

35 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

48 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

एक घंटा पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

18 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP