शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर ईडी छापा

H

Hupendra Sharma

15 जुल. 2025, 07:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

ईडी छापा
ईडी छापा

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर छापामारी की है. मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में ईडी के अधिकारियों की टीम कारोबारी विजय अग्रवाल के घर पहुंची.


घर पहुंचते ही अधिकारियों ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया. बंगले के अंदर ईडी अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल कर रहे हैं. अधिकारी सीआरपीएफ जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए साथ लेकर पहुंचे हैं.

विज्ञापन


प्रदेश में अलग-अलग घोटाले में ईडी की टीम जांच कर रही है. यह कार्रवाई किस घोटाले के संबंध में हुई है, इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. 


दरअसल, विजय अग्रवाल दुर्ग स्टेशन के सामने स्थित सागर होटल के मालिक हैं. वह दुर्ग और भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारियों में एक है. स्थानीय होटल व्यवसाय में उनका काफी दबदबा है. साथ ही विजय अग्रवाल रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर भी हैं.


ईडी की इस कार्रवाई का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दबिश वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी हो सकती है.


विजय अग्रवाल के घर छापा पड़ने से दुर्ग-भिलाई के कारोबारियों और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. फिलहाल ईडी ने छापा के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है.


ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ में दबिश दी थी.


चिरमिरी में पोड़ी नवापारा स्थित एसईसीएल ओपन कास्ट के मैनेजर रविशंकर चक्रधारी घर दबिश दी थी. यहां आज दूसरे दिन भी छापे की कार्रवाई जारी है. जबकि मनेंद्रगढ़ की कार्रवाई खत्म हो गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

15 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

16 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP