सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

ईडी लांघ रही अपनी सीमाएं- बैज

H

Hupendra Sharma

14 जून 2025, 02:14 PM 3 मिनट में पढ़ें 17

बैज
बैज

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा सुकमा कांग्रेस भवन अटैच को लेकर कहा है कि बीजेपी के इशारे पर सेंट्रल एजेंसियां अपनी सीमाएं लांघ रही हैं. ईडी अपने अधिकार का दरुपयोग कर रही है. 


उन्होंने कहा कि ईडी की इस कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है. ईडी ने सिर्फ हमारे सुकमा स्थित कांग्रेस भवन को अटैच किया है. कांग्रेस अभी जिंदा है और इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है. इसके विरोध में आज सुकमा सहित प्रदेश भर में भाजपा और ईडी का पुतला दहन किया जा रहा है. 

विज्ञापन


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यालय को ईडी द्वारा अटैच करने का यह पहला मामला है. ईडी यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इशारे पर कर रही है. यह तो सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है.


दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने जब हम से सुकमा कांग्रेस कार्यालय के संबंध में जो भी जानकारी मांगी थी, हमने लिखित में दिया था. इसमें निर्माण में होने वाले खर्च और भुगतान की पूरी जानकारी दी थी. इतना ही नहीं जिन-जिन लोगों को पेमेंट के तौर पर भुगतान किया गया चेक नंबर, अकाउंट नंबर, बिल सहित पूरी डिटेल दी गई है. इसके बाद भी अटैच करना न्याय संगत नहीं है. 


उन्होंने कहा कि यह तो बदले की भावना से किया गया काम है. यह भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता है. आने वाले समय में कांग्रेस ईडी और सरकार के खिलाफ लड़ाई लडेगी.


पीसीसी चीफ ने कहा कि भाजपा का काम ही घर तोड़ना है. रायगढ़ में कल शाम को नोटिस देकर आज घरों को तोड़ने का काम सरकार कर रही है. हजारों की संख्या में पुलिस बल लगाकर लोगों को बेघर किया जा रहा है. वहीं पीड़ितों के साथ देने पर हमारे कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार किया गया.


दीपक बैज ने कहा कि रायपुर के तोमर बंधुओं के घर को सरकार नहीं तोड़ रही लेकिन गरीबों के घर को तोड़ रही है. यह सरकार दोहरी राजनीति कर रही है.


रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव गांधी चौक पर ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

वहीं, कोंडागांव में कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली बस स्टैंड तक पहुंची. जहां प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और ईडी का पुतला दहन किया.


नया शिक्षा सत्र जुलाई से शुरू करने की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तेज गर्मी के चलते प्रदेश में नए शिक्षण सत्र को जुलाई से शुरू करने की मांग की है.


उन्होंने कहा कि तेज गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने की तिथि को आगे बढ़ाया जाए ताकि बच्चों के स्वास्थ पर नुकसान ना हो.


उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण अभी तेज गर्मी और उमस पड़ रही है. इससे कहीं ना कहीं बच्चों के सेहत पर प्रभाव पड़ेगा. इतनी गर्मी और उमस को देखते हुए हम सरकार से मांग करते हैं कि 15 दिन बाद स्कूल खोले जाएं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

12 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक दिन पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP