सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

दलित युवक को नग्न कर पीटा

छत्तीसगढ़ के सक्ती में दलित युवक को नग्न कर पीटा

C

CG Khabar

11 अप्रै. 2025, 12:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

दलित युवक को पीटा
दलित युवक को पीटा

सक्ती | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दलित युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस दौरान युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पानी तक नहीं दिया. रात भर पिटाई के चलते युवक की तबीयत काफी बिगड़ गई.


उसके सिर, हाथ-पैर, आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई हैं. पीड़ित युवक को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है.

विज्ञापन


घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रवेली की है. देवगांव निवासी पीड़ित युवक का बड़े रवेली निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक 9 अप्रैल की रात को अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था. इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.


ग्रामीणों और युवती के परिजनों ने उसे रात बंधक बनाकर रखा और पिटाई की. दूसरे दिन सुबह होने पर युवक को बीच चौराहे में ले गए और नग्न कर मारा.


इस दौरान युवक ग्रामीणों से विनती करता रहा. पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी युवक की मदद नहीं की.


इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.


इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मीडिया से घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित का बयान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

एक घंटा पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP