मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

डीएमएफ घोटालाः सौम्या, रानू और सूर्यकांत की बढ़ी रिमांड

छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटालाः सौम्या, रानू और सूर्यकांत की बढ़ी रिमांड

C

CG Khabar

06 मार्च 2025, 02:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाला
छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. 


अब डीएमएफ घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर गुरुवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने रिमांड अवधि 10 मार्च तक बढ़ा दी है. 

विज्ञापन


दरअसल, ईओडब्ल्यू की टीम ने कोर्ट से 10 मार्च तक रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार कर तीनों को फिर से ईओडब्ल्यू की कस्टडी में भेज दिया.


इस मामले में अब तक पांच आरोपी सौम्या चौरसिया, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, माया वॉरियर और मनोज द्विवेदी ईओडब्ल्यू की हिरासत में हैं. इससे पहले बुधवार को ईओडब्ल्यू ने माया और मनोज द्विवेदी को रिमांड पर लिया था. अब गुरुवार को कोर्ट की अनुमति के बाद 10 मार्च तक एजेंसी ने इन्हें रिमांड पर लिया है. 


90 करोड़ का घोटाला


प्रदेश में डीएमएफ यानी डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन के फण्ड में गड़बड़ी पाई गई थी. इस मामले की जांच पहले केंद्र की एजेंसी ईडी ने की और प्रकरण दर्ज किया. 


इसके बाद ईडी ने इस मामले में ईओडब्ल्यू/एसीबी में एफआईआर दर्ज कराया. इसी मामले में ईओडब्ल्यू ने सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया और रानू साहू की गिरफ्तारी की है.


जांच में ईडी ने अनुमान लगाया है कि डीएमएफ घोटाले की राशि 90 करोड़ 48 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. ईडी की जांच ने डीएमएफ घोटाले के तौर-तरीकों का खुलासा किया है. 


इसमें यह बात सामने आई है कि ठेकेदारों के बैंक खाते में जमा की गई राशि का बड़ा हिस्सा ठेकेदारों ने सीधे नगद के रूप में निकाल लिया है. जांच के दौरान ईडी ने ठेकेदारों और उनके सहयोगियों के अगल-अगल ठिकानों पर छापेमारी की थी.


सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत 


इससे पहले 3 मार्च को निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया और व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. 


यह जमानत एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज मामले में दी गई है. लेकिन जमानत मिलने से पहले ही ईओडब्ल्यू ने डीएमएफ मामले में तीनों को गिरफ्तार कर लिया. 


सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि आरोपियों द्वारा यदि गवाह को प्रभावित करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने या जांच में बाधा डालने का प्रयास किया जाता है, तो राज्य सरकार अंतरिम जमानत रद्द कराने अदालत में आवेदन कर सकती है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

2 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

9 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP