शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

भूपेश सहित कांग्रेसियों ने किया ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

H

Hupendra Sharma

16 अप्रै. 2025, 02:02 PM 3 मिनट में पढ़ें 10

ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

रायपुर | संवाददाताः नेशनल हेराल्ड केस को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने देशभर में सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया. राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया.


इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मंगलवार को कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की है.


जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं.


मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी. कोर्ट ने ईडी से केस डायरी मांगी है.


इसके विरोध में आज कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया.


राजधानी रायपुर में प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेसियों का दुरुपयोग कर रही है.


ये एजेंसियां केंद्र के इशारे पर कार्य कर रही हैं. कांग्रेस नेताओं को जानबूझकर फंसाया जा रहा है.


कांग्रेस को दबाने और कांग्रेसियों को बदनाम करने की साजिश हो रही है. नेशनल हेराल्ड पैसा कमाने का जरिया नहीं था. 


जगदलपुर में दिखाए काले झंडे

इधर जगदलपुर में कलेक्टोरेट के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हटा दिया.


यहां सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा अफसरों की बैठक ले रहे थे.


इसी दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को काले झंडे दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने इससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया.


कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि बस्तर में इंद्रावती नदी में पानी नहीं है. सरकार समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है.


ऐसे कई और समस्याएं हैं जिन पर ध्यान देने की बजाय मुख्यमंत्री बस्तर को विकसित बस्तर बनाने की केवल घोषणाएं कर रहे हैं.


क्या है नेशनल हेराल्ड मामला

नेशनल हेराल्ड भारत की आजादी से पहले का अखबार है. नेशनल हेराल्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप साल 2012 में लगे थे.


इसके खिलाफ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में केस दर्ज कराया था.


इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया था.


सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी याचिका में कहा था कि 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' ने सिर्फ 50 लाख रुपयों में 90 करोड़ रुपये वसूलने का उपाय निकाला जो नियमों के खिलाफ है.


स्वामी का आरोप था कि ऐसा दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस की 2000 करोड़ रुपए की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया था.


उन्होंने इस मामले से जुड़े कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की थी.


इसके बाद जून 2014 में कोर्ट ने सोनिया, राहुल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया.


अगस्त 2014 में इस मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया. दिसंबर 2015 में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने सोनिया, राहुल सहित सभी आरोपियों को जमानत दे दी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

9 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

10 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

10 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP