सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की स्कूलों में बदलेगा यूनिफॉर्म का रंग

C

CG Khabar

27 फ़र. 2025, 12:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 22

छत्तीसगढ़ की स्कूलों में बदलेगा यूनिफॉर्म का रंग

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की यूनिफॉर्म का रंग बदलने वाला है. 


नये शिक्षा सत्र 2025-26 से बच्चे नए रंग के यूनिफॉर्म में नजर आएंगे. 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. कलर का चयन भी कर लिया गया है. 


स्कूल शिक्षा विभाग और हाथकरघा संघ के अधिकारियों ने भी सहमति दे दी है. 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर यूनिफॉर्म के रंग में बदलाव किया जा रहा है. 


नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू होगा. नये सत्र के पहले दिन ही बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ नये यूनिफॉर्म का वितरण करने की तैयारी है. 


दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री साय ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की थी. 


बैठक में सीएम ने कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करने के निर्देश दिए थे. 


जिसमें यूनिफॉर्म का रंग बदलने का भी निर्णय लिया गया था. साथ ही यूनिफॉर्म  की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा गया था. 


इसके लिए शिक्षा विभाग और हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.


'ग्रे' कलर में होगी नई यूनिफॉर्म 
नई यूनिफॉर्म ग्रे कलर में होगी. चेक में ग्रे कलर की शर्ट और ग्रे कलर में ही छात्रों के लिए हाफ पैंट और छात्राओं के लिए स्कर्ट होगी. 


कहा जा रहा है कि यह रंग न केवल आकर्षक है, बल्कि सफाई और धुलाई के लिहाज से भी बेहतर है. 


साथ ही यूनिफॉर्म का डिजाइन भी आधुनिक और आकर्षक बनाया जाएगा. 


अभी तक छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों की यूनिफॉर्म आसमानी कलर की शर्ट और नेवी ब्लू पैंट या स्कर्ट हुआ करती थी.


 यूनिफॉर्म का यह कलर काफी समय से चल रहा है. इसी वजह से इसे बदलने की तैयारी की जा रही है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

5 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

5 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

11 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

13 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

15 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP