शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर में महाकुंभ यात्रा के नाम पर यात्रियों से धोखाधड़ी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में महाकुंभ यात्रा के नाम पर यात्रियों से धोखाधड़ी

C

CG Khabar

19 फ़र. 2025, 09:35 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

छत्तीसगढ़ के बस्तर में धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़ के बस्तर में धोखाधड़ी

जगदलपुर |  संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में महाकुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. 


आरोपियों ने करीब 55 श्रद्धालुओं से राशि हड़प कर बीच रास्ते में ही उन्हें छोड़कर फरार हो गए. 

विज्ञापन


यात्री किसी तरह जगदलपुर लौटे और कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. 


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


बस्तर जिले के परचनपाल निवासी योगेन्द्र पांडे ने प्रयागराज महाकुंभ सहित काशी और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का वादा किया था. 


इसके लिए उन्होंने बस्तर के करीब 55 लोगों से प्रति यात्री 7 से 8 हजार रुपए की वसूली की थी. 


प्रयागराज और काशी दर्शन कराने के बाद अचानक यात्रा रोक दी. वादे के अनुसार बाकी स्थानों पर नहीं ले गए. 


जब यात्रियों ने इसका विरोध किया, तो योगेन्द्र पांडे और उसके साथियों ने यात्रियों से बदसलूकी की. 


इतना ही नहीं एजेंट कोरबा के पास बीच रास्ते पर ही बस छोड़कर भाग गए. बेसहारा यात्री किसी तरह पैसे इकट्ठे कर वापस जगदलपुर पहुंचे. 


यात्रियों से बदसलूकी भी की
धोखाधड़ी का शिकार हुए श्रद्धालुओं में नरेश टावरी और दीपक लाल रंगारी ने बताया कि परचनपाल निवासी योगेंद्र पांडे ने वाट्सएप में बस्तर ट्रेवल्स की बस के माध्यम से धार्मिक यात्रा के लिए मैसेज चलाया था. 


यात्रा में प्रयागराज कुंभ, काशी, चित्रकूट और अयोध्या तीर्थ स्थल का यात्रा कराने का वादा किया था.  


इसके लिए प्रत्येक यात्री के लिए 7 से 8 हजार रुपए की राशि निर्धारित की थी. 


जिसमें यात्रियों के लिए दोनों वक्त का भोजन, नाश्ता और ठहरने की व्यवस्था भी थी.


एजेंट बीच रास्ते में बस छोड़ भाग गया
जगदलपुर से करीब 55 यात्री एजेंट योगेंद्र पांडे के माध्यम से 14 फरवरी को रवाना हुए. 


यात्रा में उन्हें केवल सुबह का नाश्ता और एक समय का ही भोजन दिया गया. 


उन्हें केवल प्रयागराज कुंभ और काशी ले जाया गया. बाकी जगह जाने से साफ मना कर दिया. 


पैसे वापस मांगने पर स्टाफ वालों ने यात्रियों से बदसलूकी की.  


इसके बाद वापसी के दौरान कोरबा में एजेंट योगेंद्र पांडे बस से उतरकर भाग गया. 


पीड़ितों ने बताया कि इसके बाद बस मालिक से फोन पर शिकायत की तो वह भी कुछ भी करने से इंकार कर दिया. 


उन्होंने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की. 


पुलिस कर रही एजेंट की तलाश
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह का कहना है कि यात्रियों ने शिकायत दी है.  


पुलिस ने एजेंट योगेंद्र पांडे से फोन से संपर्क किया तो उनका मोबाइल बंद बता रहा है. 


मामले की जांच कर जल्द ही एजेंट की खोजबीन की जाएगी.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

22 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

16 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP