शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

पुल से टकराई कार, 4 दोस्त जिंदा जले

कार में आग लगने से 4 दोस्त जिंदा जले

H

Hupendra Sharma

19 जुल. 2025, 06:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

 4 दोस्त जिंदा जले
4 दोस्त जिंदा जले

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक तेज रफ्तार कार पुल से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई और 4 दोस्त जिंदा जल गए. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं.


घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आतुरगांव की है. 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार में 6 युवक सवार थे.


युवक केशकाल के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं. युवक केशकाल से अपने एक दोस्त को छोड़ने कांकेर आ रहे थे. उसी दौरान बीती रात को करीब 1 बजे नेशनल हाईवे 30 पर यह हादसा हुआ.


बताया गया कि आतुरगांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है.


तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार पुल की रेलिंग से टकरा गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई. कार में सवार 6 लोगों में से चार जिंदा जल गए. वहीं दो लोग बाहर फेंका जाने की वजह से घायल हुए हैं.


घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.


तब तक चार युवकों की जलने से मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. 


मृतकों के नाम युवराज सोरी (24 साल) कांकेर जिले के बाड़ाटोला निवासी, हेमंत शोरी (20 साल) केशकाल के सिंघनपुर निवासी, सूरज उइके (19 साल) केशकाल के डुंडेरापाल निवासी और दीपक मरावी (19 साल) केशकाल, डुंडेरापाल हैं.


वहीं घायलों के नाम प्रीतम नेताम (21 साल) केशकाल और पृथ्वीराज सलाम (19 साल) केशकाल निवासी बताया जा रहा है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

3 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

3 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

3 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP