बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

कार पोल से टकराई, युवक-युवती की मौत

H

Hupendra Sharma

28 अप्रै. 2025, 10:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

कार पोल से टकराई
कार पोल से टकराई

दुर्ग | संवाददाता : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक और युवती की मौत हो गई. बताया गया कि दोनों नर्सिंग के स्टूडेंट थे और रात में पार्टी कर लौट रहे थे.


कार की रफ्तार अधिक होने के कारण सड़क किनारे पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक घटना अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली मार्ग पर हुआ. नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद कार से कुरूद मॉल की ओर आ रहे थे.

विज्ञापन


अवंतीबाई चौक के पास कुरूद जाने वाली मार्ग पर मुड़ रहे थे. लेकिन कार की रफ्तार अधिक होने से कार चला रहे आलोक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके और कार पोल से टकरा गई.


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. युवक और युवती के पास से मिले पते के आधार पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी.


बताया गया कि युवक होटल संचालक संतोष साहू का बेटा था. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

7 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

7 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

14 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

14 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

14 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP