बीजापुर में सीआरपीएफ जवान ने की खुदकुशी
बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक सीआरपीएफ जवान ने खुदकुशी कर ली. जवान ने अपने सर्विस राइफल से बुधवार सुबह 5 बजे खुद को गोली मार ली.
जवान सीआरपीएफ के 22वीं बटालियन मिंगाचल में पदस्थ था. एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है.
बताया गया कि जवान का नाम पप्पू यादव है. वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था.
जवान ने आज सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले पर गोली चलाई. गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई.
जवान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
जवान ने खुदकुशी क्यों की इसका अभी पता नहीं चल पाया है. मौके से किसी तरह का कोई नोट भी नहीं मिला है.
बताया जा रहा है 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
ज्ञात हो कि 13 दिन पहले ही जगदलपुर के परपा में पदस्थ एक आरक्षक ने आत्महत्या की थी. आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी थी.
आरक्षक जशपुर जिले का रहने वाला था और परपा में यातायात विभाग में पदस्थ था. लेकिन कुछ दिन पहले ही उसका परपा से लोहंडीगुड़ा तबादला हो गया था