सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर दूसरे दिन भी सीबीआई का छापा

छत्तीसगढ़ एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर दूसरे दिन भी सीबीआई का छापा

C

CG Khabar

27 मार्च 2025, 09:52 AM 1 मिनट में पढ़ें 18

 सीबीआई छापा
सीबीआई छापा

राजनांदगांव | संवाददाताः महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है. आज यानी गुरुवार को सीबीआई ने राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी के घर पर दबिश दी है. 


बुधवार को सीबीआई की टीम ने छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद घर को सील कर दिया था. आज फिर से 2 गाड़ियों में टीम पहुंची है. 

विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने आज एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर पर सील तोड़कर दोबारा अपनी जांच शुरू की है. 


महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली, छत्तीसगढ़, भोपाल और कोलकाता समेत 4 राज्यों में 60 जगहों पर छापेमारी की थी. 


जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और भिलाई में कार्रवाई की थी. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा उनके 2 ओसएडी रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घर भी दबिश दी थी. 


वहीं कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव सहित रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और 4 आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर पर भी छापे मार कार्रवाई की गई थी. 


कल की कार्रवाई खत्म होते ही सीबीआई ने एएसपी संजय ध्रुव और एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर को सील कर दिया था. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

6 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

6 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

12 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

14 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

16 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP