शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश

C

CG Khabar

03 मार्च 2025, 12:58 PM 3 मिनट में पढ़ें 11

 छत्तीसगढ़ का बजट पेश
छत्तीसगढ़ का बजट पेश

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने इस बार पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा का बजट पेश किया है. 


बजट में सरकारी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया गया है. 

विज्ञापन


वहीं पेट्रोल पर एक रुपए वैट कम करने का ऐलान किया गया है. प्रदेश में पांच नए साइबर थाने खोले जाने का भी वादा किया है. 


राज्य सरकार ने इस बजट को दूरदर्शी बताया है, वहीं विपक्ष ने इस बजट को निराशाजनक कहा है. 


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तो इसे छत्तीसगढ़ की दुर्गति का बजट कहा है.


इसमें न जनता के लिए कोई राहत की बात है,  न ही किसान, युवा और महिला के लिए कोई घोषणा की गई. 


पेट्रोल एक रुपए सस्ता
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दूसरी बार बजट पेश किया. 


बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1 रुपये की कटौती की गई है. 


इस घोषणा के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत कम हो जाएगी. 


इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का दायरा भी बढ़ाया गया. 


अब दो पहिया वाहन और 5 एकड़ तक भूमि वालों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. 


रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के लिए सर्वे का काम शुरू कराने का ऐलान किया गया है. 


इसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.


दिव्यांगों के लिए विशेष स्कूल

बजट में दिव्यांगों के विशेष स्कूल के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.


इसके अलावा रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी. इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है. 


वहीं होम स्टे पॉलिसी के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान होगा. 


स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 


मोबाइल कनेक्टिविटी से गांवों को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना का शुभारंभ किया जाएगा.


बस्तर फाइटर्स में 3200 पदों पर होगी भर्ती
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साल 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे की समयसीमा तय की है. 


इसके लिए बस्तर फाइटर्स के 3200 पदों पर स्थानीय युवाओं की भर्ती की जाएगी. 


इसके अलावा दंतेवाड़ा, बीजापुर और कांकेर जिले में नर्सिंग कॉलेज और जगदलपुर में फीजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी. 


बस्तर में ड्रग्स से निपटने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा.


महतारी वंदन के लिए 500 करोड़
इसके अलावा महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ और महतारी सदन योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया. 


वहीं प्रदेश में 6 नए फीजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे. 


सरगुजा में बांस की खेती के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है. 


साथ ही सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे.


दुर्गति वाला बजट- भूपेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए चुटकी भी ली है. 


उन्होंने कहा कि ये बजट भाषण था या गणतंत्र दिवस का भाषण था या किसी कवि सम्मेलन की भूमिका थी? पहले ज्ञान की दुर्गति हुई अब गति की दुर्गति होने वाली है.


उन्होंने यह भी कहा कि ये जनता तो छोड़िए, भाजपा के लोगों को खुद कुछ समझ नहीं आया होगा. यह बेहद निराशाजनक बजट है.


मोदी की चरण वंदना- बैज
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ये बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं, छत्तीसगढ़ के विनाश के लिए हैं. 


बिना किसी ठोस योजना के सतही कल्पनाओं पर आधारित बजट है. 


ऐसा लग रहा था वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ का बजट नहीं मोदी की चरण वंदना कर रहे थे. 


साय सरकार का बजट आम जनता की अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

9 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

9 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

10 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP