सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

नहर में बहे 5 में से तीन की लाश मिली

C

CG Khabar

14 अप्रै. 2025, 10:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

 लाश मिली
लाश मिली

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को नहर में बहे पांच लोगों में से तीन की लाश मिली है. जबकि दो लोग अब भी लापता हैं.


पुलिस और प्रशासन की टीम अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.

विज्ञापन


दरअसल रविवार शाम को एक तेज रफ्तार पिकअप पलटकर नहर में गिर गई थी. इस हादसे में 2 बच्चों सहित 3 महिलाएं नहर में बह गई थी.


बताया गया कि पिकअप वाहन में करीब 20 से 25 लोग सवार थे. सभी लोग सक्ती जिले के रेडा गांव के रहने वाले थे.


वे कोरबा जिले के मुकंदपुर छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.


इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और नहर में जा गिरी.


हादसे के बाद बाकी लोग तैरकर बाहर आ गए थे. जबकि पांच लोग लापता हो गए थे.


गोताखोर रविवार देर रात से लापता लोगों की तलाश में जुट गई थी.


कल रात को ही इतवारी बाई कंवर का शव बरामद कर लिया गया था. इसके बाद रेस्क्यू टीम वापस लौट आई थी.


सोमवार सुबह से फिर से नहर किनारे नगरदा के पास रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.


गोताखोरों ने दोपहर तक दो और लोगों के शव बरामद किए. इनमें सात साल की खुशी साहू और मानमती कंवर शामिल हैं.


इसमें से एक शव तो घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मिला. घटनास्थल पर पीड़ित परिवार के लोग मौजूद हैं.


कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सीएसपी भूषण एक्का सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं.


अधिकारियों ने सिंचाई विभाग को नहर में पानी कम करने के आदेश दिए हैं.


कोरबा जिले के अलावा पड़ोसी जिला शक्ति,और जांजगीर-चांपा पुलिस को भी दी सूचना दी गई है, जहां नहर किनारे तलाश जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

5 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

9 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

10 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP