शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

एक्सपायरी दवा से हुई बायसन की मौत

छत्तीसगढ़ एक्सपायरी दवा से हुई बाईसन की मौत

C

CG Khabar

02 मार्च 2025, 10:06 AM 3 मिनट में पढ़ें 14

छत्तीसगढ़ एक्सपायरी दवा से बाईसन की मौत
छत्तीसगढ़ एक्सपायरी दवा से बाईसन की मौत

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बारनवापारा अभ्यारण से गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व भेजी गई मादा सब एडल्ट बायसन की मौत एक्सपायरी डेट वाली दवा के उपयोग से हुई थी.


बायसन को बेहोशी से निकालने के लिए जो इंजेक्शन लगाया गया था, वह करीब 10 महीने पहले ही एक्सपायर हो गया था. 

विज्ञापन


इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही बरते हुए उसी इंजेक्शन को लगा दिया, जिससे बायसन की मौत हो गई. 


वन्यजीव प्रेमी नितिन संघवी ने इसके प्रमाण वन विभाग के दस्तावेज से हासिल किए हैं.


गौरतलब है कि बारनावापारा अभ्यारण से 25 जनवरी को एक मादा बायसन को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व भेजा गया था. 


इससे पहले बायसन को पकड़ने के लिए बेहोश किया गया. 


12 घंटे की ट्रक की यात्रा के बाद रात दो बजे कड़ाके की ठंड में बायसन गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व पहुंचा. 


बाड़े में उतारने के बाद बेहोश बायसन को होश में लाने के लिए फिर इंजेक्शन लगाया गया. 


10 महीने पहले हो गई थी दवा एक्सपायर


वन विभाग के दस्तावेज के मुताबिक बायसन को बेहोश करने के लिए कैपटीवान दवा दी गई थी. 


कैपटीवान कितनी शक्तिशाली होती है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह मोर्फिन से तीन से आठ हजार गुना ज्यादा ताकतवर होती है. 


इस दवा का असर खत्म करने के लिए एक्टिवोन का इंजेक्शन लगाया गया. 


दुर्भाग्य से यह दवा 10 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी. जिस वजह से यह दवा असर नहीं कर पाई. जिसके चलते बायसन घंटों तड़पती रही. आखिरकार उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. 


बेहोशी में नहीं होता तापमान नियंत्रित


वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी का कहना है किसी भी वन्यजीव को एक्सपायरी डेट वाली दवा लगाने से काफी तकलीफ होती है. 


लंबे समय तक बेहोश रहने से सांस लेने में काफी परेशानी होती है. सांस लेने की दर धीमी हो जाती है. जिससे दम घुटने से मौत हो जाती है. 


रक्तचाप और हृदय गति पर असर पड़ने से दिल का दौरा पड़ सकता है. लम्बे समय तक बेहोश रहने से वन्यप्राणी का शरीर तापमान को भी नियंत्रित नहीं कर सकता. 


इसी प्रकार की बहुत सी तकलीफों की वजह से बाईसन की मौत हुई है.

 

दस्तावेज में एस्सपायरी का उल्लेख


बेहोश करने वाली और बेहोशी से निकालने वाली दवा को जंगल सफारी प्रबंधन ने दिसंबर 2022 में साउथ अफ्रीका के वाइल्डलाइफ फार्मास्युटिकल्स से मंगवाई थी. 


इसमें से बेहोशी से निकालने वाली दवा का बैच नंबर 123040 था. 


इसे चार शीशी (प्रत्येक 10 मिलीलीटर की) मंगाई गई थी. जिनका सीरियल नंबर 12/283, 284, 285, 286 था. 


इस दवा की एक्सपायरी तारीख कंपनी ने मार्च 2024 बताया था. 


जंगल सफारी प्रबंधन ने इसी मृत दवा को 27 दिसंम्बर 2024 को बलौदाबाजार वनमण्डल को भेजा. 


इसी दवा को 25 जनवरी 2025 को बायसन को लगाया गया.  


बायसन को न्याय दिलाने की मांग


वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने पूरे दस्तावेज शासन को भेजते हुए मृत बायसन को न्याय दिलाने की मांग की है. 


उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से जवाब तलब किया है कि एक्सपायरी दवा का उपयोग क्यों किया गया. वह कौन है जिसने बगैर जांचे जंगल सफारी से एक्सपायरी दवा बलौदाबाज़ार वनमण्डल को भेजी. 


उन्होंने यह भी पूछा है कि वह डॉक्टर कौन था, जिसने कालातीत दवाई बायसन को लगाईं. 


बारनावापारा अभ्यारण से गुरु घासीदास नेशनल पार्क 40 बायसन भेजने की अनुमति 2018 में मिली थी.


उसके बाद चार साल में कोई कार्रवाई नहीं हुई फिर जनवरी 2023 में किस अधिकारी ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बना दिया, जिसके चलते बायसन की मौत हुई.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

30 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

17 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP