सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

भाजपा नेता ने की कोल कारोबारी की हत्या, तनाव

छत्तीसगढ़ भाजपा नेता ने की कोल कारोबारी की हत्या, क्षेत्र में तनाव

C

CG Khabar

29 मार्च 2025, 10:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

कोल कारोबारी की हत्या
कोल कारोबारी की हत्या

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला खदान पर वर्चस्व की लड़ाई में एक कोल कारोबारी की हत्या कर दी गई. एक भाजपा नेता ने अपने भाई, भांजे समेत करीब 20-25 लोगों के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. 


घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया गया कि शुक्रवार की देर रात को पाली के कोयला खदान पर दबदबे और कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ. 

विज्ञापन


इसके बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान हमलावरों ने ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. 


गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


दरअसल, रोहित जायसवाल अपने 3 साथियों के साथ सरायपाली एसईसीएल के बुड़बुड़ खदान में कोयला लोड कराने आए थे. 


उसी समय भाजपा नेता रोशन सिंह अपने भाई और भांजे सहित 20-25 साथियों के साथ पहुंचा. इस बीच रोशन और रोहित में विवाद शुरू हो गया. 


विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई. इतने में रोशन के साथियों ने धारदार हथियार ने रोहित पर ताबड़तोड हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. 


बताया गया कि हत्या का मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर पाली ब्लॉक का भाजपा मंडल अध्यक्ष है.


इस घटना के बाद पाली शहर में आक्रोश फैल गया है. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को पहले से इस विवाद की जानकारी थी. लेकिन समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई. 


रोहित के भाई अनिल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा है. पहले भी मारपीट की गई थी. 


विवाद की शिकायत पाली थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उसने ईएससीएल के और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 


घटना के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि बाकी आरोपियों ने खुद थाने में आकर आत्मसमर्पण किया है. 


पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है. वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. 


क्षेत्र में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है. 

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

5 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

10 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

10 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

10 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP