शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

टैंकर पलटते ही डीजल लूटने टूट पड़े लोग

छत्तीसगढ़ टैंकर पलटते ही डीजल लूटने टूट पड़े लोग

C

CG Khabar

26 मार्च 2025, 02:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

डीजल लूटने टूट पड़े लोग
डीजल लूटने टूट पड़े लोग

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को डीजल से भरा टैंकर पलट गया. इसकी जानकारी लगते ही डीजल लूटने लोगों की भीड़ उमड़ गई. 


लोगों के हाथों में जो भी आया लेकर पहुंच गए. अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों ने गैलन, बाल्टी, बोतल आदि में डीजल भरने लगे. 

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों में डीजल लूटने मची होड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से लोगों को वहां से हटाया व एहतियातन तौर पर फायर ब्रिगेड वाहन को भी दुर्घटना स्थल पर बुलाया गया.


बताया गया कि डीजल टैंकर पत्थलगांव मार्ग पर तेजपुर के पास मोड़ में बिजली खंभे से टकरा कर पलट गया. 


टैंकर के पलटते ही सड़क पर डीजल बहने लगा. इसकी जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली वे दौड़ पड़े और डीजल इकट्ठा करने लगे. 


देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जमा हो गई. बच्चे, युवा, बुजुर्ग के साथ कुछ महिलाएं भी पहुंच गईं. 


इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को डीजल लूटने से मना करते हुए घटना स्थल से दूर हटने की अपील की. 


लेकिन लोग पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थे. काफी मशक्कत के बाद लोग वहां से हटे. इसके बाद पुलिस ने वाहन को उठाने के लिए क्रेन बुलाया. 


गनीमत रही कि इस बीच कोई बड़ी घटना नहीं हुई. थोड़ी सी चिंगारी भी बड़ा विस्फोट कर सकती थी.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

9 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP