शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में एक और भालू की मौत

C

CG Khabar

27 फ़र. 2025, 02:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

 छत्तीसगढ़ में एक और भालू की मौत

मनेन्द्रगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक भालू का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला है. 


भालू का शव मनेंद्रगढ़ वनमंडल और मरवाही वनमंडल की सीमा पर मिला है. 

विज्ञापन


शव लगभग 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. मृत भालू के शव से कई अंग भी गायब है.


घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भालू के शव का पोस्टमार्टम कराया है. 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारणों का पता चल पाएगा.


बताया गया कि पूरा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र स्थित उषाड़ गांव के जंगल का है. 


मरवाही वन मंडल के एसडीओ नोहर सिंह मरकाम का कहना है कि जिस स्थिति में भालू का शव मिला है उससे आशंका है कि शिकारियों ने ही भालू को मारा होगा. 


शव काफी पुराना है. वन विभाग सभी तरह के एंगलों से इस मामले की जांच कर रही है. 


जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी.


वन विभाग के कर्मचारियों को इतने दिनों तक इस घटना की जानकारी नहीं होने से उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.


दो महीने पहले भी हुई थी माता भालू की मौत
इससे करीब दो महीने पहले गंगनई नेचर कैंप सालेकोटा के जंगल में एक मादा भालू शिकारियों के जाल में फंसी गई थी. 


शिकारी भालू को जब तक जाल से निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो गई थी. 


वहीं मौके पर मौजूद मादा भालू के 8 महीने के नर शावक को बचा लिया गया था. 


इस मामले में वन विभाग की टीम ने चार शिकारियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में क्षेत्र में जाल लगाने की बात स्वीकार की थी. 


सभी आरोपी स्थानीय निवासी थे, जिनके पास से तार, रस्सी और अन्य शिकार के उपकरण बरामद किए गए थे.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

10 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

10 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP