सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

निगम की लापरवाही से मासूम की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

C

CG Khabar

14 अप्रै. 2025, 08:45 AM 4 मिनट में पढ़ें 17

चक्काजाम
चक्काजाम

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम के खोदे गड्ढे में गिरने से 7 साल के मासूम बच्चे की मौत को लेकर स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है.


रविवार शाम को हुई इस घटना के बाद से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. सोमवार को निगम के लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित लोग चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए हैं.

विज्ञापन


पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी लोगों के साथ सड़क पर बैठकर चक्काजाम में शामिल हुए.


इस दौरान मृत बच्चे की मां और पिता बच्चे को याद करते हुए बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं. जिससे दोनों की हालत काफी खराब होती जा रही है.


धरने पर बैठे आक्रोशित मोहल्ले वासी निगम प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं.


इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.


इस बीच कार्यपालन अभियंता मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे. जिसका आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध किया.


इस दौरान जिस गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत हुई है, उस गड्ढे में एक व्यक्ति कूद गया, जिसे तत्काल बाहर निकाला गया.


गड्ढा खोद ढकना भूल गए

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना नगर निगम की लापरवाही की वजह से हुई है.


निगम द्वारा गड्ढा खोदने के बाद उसे ढका नहीं गया था और न ही वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था.


निगम अधिकारियों से कई दिनों से गड्ढे को बंद करने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी.


दरअसल राजधानी के रामनगर चौकी इलाके में स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सीवरेज टैंक निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था. 


लेकिन गड्ढा खोदने के बाद जिम्मेदार गड्ढे को ढकना भूल गए, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ.


तीन बच्चे गिरे थे गड्ढे में


इस गड्ढे में पाइपलाइन लीकेज के चलते गंदा पानी भर गया था. रविवार की शाम करीब 5 बजे कॉलोनी का 7 वर्षीय दिव्यांश, 4 वर्षीय अंश और 6 वर्षीय प्रियांशु खेल रहे थे.


इस दौरान खेलते-खेलते अंश और प्रियांशु गड्ढे में गिर गए. उन्हें बचाने के चक्कर में दिव्यांशु भी गड्ढे में गिर गया.


स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया. इसमें दिव्यांशु की हालात खराब थी. उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


अंश और प्रियांशु को मामूली चोटें आई हैं. मृत बच्चे का आज सुबह कोटा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. इसके बाद आक्रोशित लोग चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए. 


आयुक्त ने अफसरों से मांगा जवाब

घटना की गंभीरता को देखते हुए निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, ठेकेदार को शोकॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है.


उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है. कॉलोनी के सीवरेज पानी की निकासी नहीं होने के कारण वहां सोक पिट बनाया गया था. पीएम आवास के ठेकेदार ने सोक पिट खोदा था. लेकिन सुरक्षा के इंतज़ाम नहीं किए थे.


उन्होंने बताया कि इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई जाएगी. जांच के आधार पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 


7 दिन के अंदर कॉलोनी की समस्याओं को सुलझा लेने के निगम के आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया.


परिजनों को 4 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक बच्चे के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है. 


साथ ही अन्य दो घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.


सीएम साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ सतत संपर्क बनाए हुए हैं और स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं.


डॉक्टर्स ने कहा कि दोनों बालकों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

14 मिनट पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

32 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

44 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

7 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP