सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

सोमवार को भी आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

आज भी आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

H

Hupendra Sharma

28 अप्रै. 2025, 07:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

आंधी-बारिश का अलर्ट
आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है. रविवार को पूरा दिन मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सुबह बदली छाई हुई थी, वहीं दोपहर में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया. शाम को मौसम फिर बदला और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई.


मंगलवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आंधी-बारिश से साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

विज्ञापन


साथ ही प्रदेश के 5 जिलों बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं रायपुर, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.


मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है. 


रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा. प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म दुर्ग जिला रहा. यहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


इसी प्रकार बिलासपुर, रायपुर, और पेंड्रा सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. बिलासपुर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. जिससे कई पेड़ और बिजली के खंबे गिर गए. बिलासपुर में रविवार को दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री कम रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकार्ड किया गया.


मौसम विभाग ने सोमवार को बिलासपुर संभाग के कोरबा और रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.


राजधानी रायपुर में भी रविवार को सुबह से बादल छाए रहे. इसके बाद दोपहर में तेज धूप निकली. जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होते रहे.


इसके बाद शाम को मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगी. कुछ देर बाद रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हो गई. करीब आधे घंटे तक बारिश हुई. 


मौसम के बदलने का सबसे ज्यादा असर जगदलपुर और सरगुजा संभाग में देखने को मिला. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा.


जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा. यहां दिन का तापमान 28.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसी प्रकार अंबिकापुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री रहा. यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

एक घंटा पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP