सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

आदिवासी नेता मनीष कुंजाम के घर ACB-EOW का छापा

C

CG Khabar

10 अप्रै. 2025, 07:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

ACB-EOW छापा
ACB-EOW छापा

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने पूर्व विधायक आदिवासी नेता मनीष कुंजाम के घर सहित 9 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है.


गुरुवार तड़के एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम छापेमारी वाले ठिकानों पर पहुंच कर दबिश दी.

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़े को लेकर की गई है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है.


नक्सल प्रभावित जिले में पहली बार हो रही इतनी बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम गुरुवार की सुबह जिले के कोंटा, जगरगुंडा, पालाचलमा और एर्राबोर क्षेत्र में तेंदूपत्ता प्रबंधकों के आवासों पर एक साथ दबिश दी.


एसीबी और ईओडब्ल्यू के करीब 10 से 13 अधिकारी चार वाहनों में सवार होकर स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे.


पूर्व विधायक और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के आवास पर भी एसीबी और ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की है.


साथ ही अन्य तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर जांच की है.


बताया जा रहा है कि देंतूपत्ता बोनस से संबंधित कुछ दस्तावेज मिले हैं जिसे अधिकारियों ने जब्त किया है. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.


तेंदूपत्ता बोनस वितरण में गड़बड़सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस राशि में घोटाले के आरोप लगे थे. ग्रामीण आदिवासी संग्राहकों को लगभग 6 करोड़ रुपए बांटने थे.


तेंदूपत्ता बोनस मामले को लेकर मनीष कुंजाम ने शिकायत दर्ज कराई थी.


इसके बाद जांच के दौरान सुकमा डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए गए थे.


8 मार्च को डीएफओ के घर पर भी एसीबी और ईओडब्ल्यू ने छेपमारी की कार्रवाई की थी.


बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में हितग्राहियों को दिए जाने वाले तेंदूपत्ता बोनस वितरण की राशि में काफी गड़बड़ी हुई है. 


जिसको लेकर लगातार एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम वन विभाग के अधिकारियों और वन समिति प्रबंधकों के यहां छापेमार कार्रवाई कर रही है.


इनके घरों में हुई छापेमार 

पूर्व विधायक और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम सहित एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने 9 प्रबंधकों के घरों में दबिश दी है.


मनीष कुंजाम के अलावा सुकमा और कोंटा के वन समिति जग्गावरम के प्रबंधक कवासी मनोज, कोंटा प्रबंधक मो. शरीफ़ खान, पलचलमा प्रबंधक सी.एच वेंकट रवणा, फूलबगड़ी प्रबंधक राजशेखर पुराणिक, जगरगुंडा प्रबंधक रवि गुप्ता, मिशिगुडा प्रबंधक राजेश आयतु, एर्राबोर प्रबंधक महेंद्र सिंह और पेदाबोड़केल के प्रबंधक सुनील के यहां एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई है.

ी

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

8 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

12 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

12 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

13 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP