शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर के विकास के लिए होगा रोड मैप तैयार- साय

C

CG Khabar

15 अप्रै. 2025, 01:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

सीएम साय
सीएम साय

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे हुए हैं. जगदलपुर पहुंचने के बाद सीएम साय ने कहा कि जल्द ही बस्तर से नक्सलवाद खत्म होगा. इसके बाद बस्तर चरणबद्ध तरीके से कैसे विकसित हो? स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा इसमें कैसे फायदा मिले? इसको लेकर अगले दो दिनों तक मंत्रणा की जाएगी. 


उन्होंने कहा कि बस्तर में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को 1 रुपये की दर पर उद्योग लगाने के लिए जमीन देने का प्रावधान नई उद्योग नीति में है. 

विज्ञापन


ऐसे में ज्यादा से ज्यादा आदिवासी समुदाय के लोग इसमें शामिल हो सके यह प्रयास राज्य सरकार का होगा. 


विष्णु देव साय ने कहा कि पत्थलगढ़ी या किसी भी आंदोलन को चलाए जाने में कोई दिक्कत नहीं है, पर संविधान के दायरे में ही काम होगा. 


सीएम विष्णु देव साय जगदलपुर में निजी होटल में पर्यटन उद्योग और कौशल विकास को लेकर विभिन्न वर्गों के लोगों से बैठक कर संवाद किया.


इसके बाद बुधवार को बस्तर संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे.


सीएम ने कहा कि सरकार का फोकस बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद पर्यटन एवं उद्योग के क्षेत्र में रोड मैप तैयार करना है. सीएम के साथ गृहमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ विधानसभा- शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा, UCC पर टिकी रहेंगी निगाहें

14 मिनट पहले

विष्णुदेव साय- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसानों को कम उपज होने पर भी प्रति एकड़ मिलेंगे ₹13,839

24 मिनट पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: वैनगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, अफवाह निकली धमकी

39 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

51 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

एक घंटा पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP