गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

ईरान में 73 भारतीय गिरफ्तार: जासूसी का आरोप

C

CG Khabar

15 जून 2025, 03:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 26

Indian citizen arrested
Indian citizen arrested

नई दिल्ली । डेस्क: ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच ईरानी सेना ने 73 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन पर इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने और ईरान में आक्रामक हथियार प्रणालियों की स्थापना में सहयोग करने का आरोप है. अरब न्यूज़ के हवाले से बताया गया कि मध्य ईरानी शहर यज़्द में पांच भारतीय नागरिकों को मोसाद एजेंटों की तस्वीरें लेते और इज़राइल के साथ सहयोग करते पकड़ा गया. इनके पास से संदिग्ध उपकरण और दस्तावेज़ भी बरामद किये गये हैं, जो कथित तौर पर ईरान की सुरक्षा के लिए खतरा थे.


ईरानी अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार भारतीय नागरिक मोसाद के लिए जासूसी गतिविधियों में शामिल थे. सूत्रों के अनुसार, इनमें से कुछ लोग तेहरान के पास विस्फोटक ड्रोन बेस स्थापित करने में सहायता कर रहे थे.

विज्ञापन


इस ऑपरेशन को वर्षों की योजना, खुफिया जानकारी और ईरान के भीतर गुप्त गतिविधियों का हिस्सा बताया जा रहा है. मोसाद ने कथित तौर पर उन्नत तकनीकों और विशेष बलों का उपयोग करते हुए ईरानी खुफिया सेवाओं की नजरों से बचकर यह नेटवर्क तैयार किया था. गिरफ्तार भारतीयों पर आरोप है कि वे संवेदनशील जानकारी, जैसे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें और रणनीतिक स्थानों की मैपिंग, इज़राइल को उपलब्ध करा रहे थे.


यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब इज़राइल ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसका मकसद ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को रोकना था. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के पीछे मोसाद की गुप्त गतिविधियों का बड़ा योगदान था, जिसमें भारतीय नागरिकों की कथित संलिप्तता भी शामिल है. पकड़े गये लोगों पर आरोप है कि उन्होंने इज़राइल को रणनीतिक जानकारी मुहैया कराई, जिसने हवाई हमले की योजना को आसान बनाया.


इस घटनाक्रम के बाद भारत ने ईरान और इज़राइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. तेहरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “ईरान की मौजूदा स्थिति को देखते हुये, सभी भारतीयों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.” वहीं, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भी इज़राइल में रह रहे भारतीयों को होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

15 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

20 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

21 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

21 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

22 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP