रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

7 सौ के पोटाश बम ने ली हाथी के बच्चे की जान, 3 गिरफ्तार

C

CG Khabar

20 दिस. 2024, 11:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

7 सौ के पोटाश बम ने ली हाथी के बच्चे की जान, 3 गिरफ्तार

गरियाबंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के जंगल में पोटाश बम लगा कर हाथी के बच्चे को मारने वाले तीन लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है.

महज 700 रुपये के पोटाश बम ने हाथी के शावक की जान ले ली. हालांकि आरोपियों का कहना है कि जंगली सूअरों के शिकार के लिए पोटाश बम लगाए थे, जिसकी चपेट हाथी का बच्चा आ गया था.

विज्ञापन

गरियाबंद के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर इलाके में 8 नवंबर को पोटाश बम को चबाने की कोशिश में बम हाथी के बच्चे के मुंह में फट गया था.

बम के विस्फोट से हाथी के जबड़े और पैर में गंभीर चोट आई थी. 27 नवंबर को यह हाथी का बच्चा घायल अवस्था में वन विभाग को मिला था.

इसके बाद वन विभाग ने उपचार शुरू किया था. लगभग दस दिनों तक इलाज करने के बाद भी हाथी के जीभ के घाव भरने का नाम नहीं ले रहा था.

लगातार उपचार के बावजूद जीभ और गले के एक हिस्से में इन्फेक्शन बढ़ता ही जा रहा था. जिसके चलते हाथी ने खाना-पीना छोड़ दिया था.

अंततः 7 दिसंबर को हाथी के बच्चे ने दम तोड़ दिया था.

इस मामले वन विभाग आरोपियों की तलाश में लगा हुआ था.

 

आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि वन विभाग ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 जिंदा पोटाश बम बरामद किया गया है.

सभी आरोपी उदंती सीता नदी अभ्यारण के अरसीकन्हार रेंज के फरसगांव के रहने वाले हैं.

आरोपियों ने स्वीकार किया है कि जंगली सूअरों के शिकार के लिए 6 दिसंबर को चार पोटाश बम जंगल में लगाया था.

आरोपियों ने ओडिशा के एक व्यक्ति से 700 रुपये प्रति नग के हिसाब से पोटाश बम खरीदना कबूल किया है.

वन विभाग का कहना है कि पोटाश बम मुहैया कराने वाले की तलाश जारी है. साथ ही अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

4 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

9 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

9 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP