मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

पुलिस अधिकारी पर ₹500 का जुर्माना सिर्फ 'दिखावा'- HC

C

CG Khabar

30 जून 2026, 02:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने एक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि जांच अधिकारी द्वारा अदालत के समक्ष गलत जानकारी पेश करना एक बेहद गंभीर मामला है. 


पुलिस ने दावा किया था कि एक जमानत आवेदक के खिलाफ 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो बाद में पूरी तरह झूठा पाया गया. इस लापरवाही के लिए अधिकारी पर लगाया गया ₹500 का जुर्माना हाई कोर्ट ने "महज एक दिखावा" करार दिया है.

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पीठ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी. पिछली सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया था कि आवेदक नंबर 2, जगदीप सिंह, के खिलाफ 19 आपराधिक मामले लंबित हैं. 


इसके उलट, आरोपी ने एक हलफनामा दायर कर कहा कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने संबंधित पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत हलफनामा दायर कर सच्चाई सामने लाने का निर्देश दिया था.


इसके बाद जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में स्वीकार किया गया कि 19 आपराधिक मामलों की जानकारी गलत दी गई थी. साथ ही यह भी बताया गया कि इस घोर लापरवाही के लिए जांच अधिकारी पर ₹500 का जुर्माना लगाया गया है और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है.


हाई कोर्ट ने इस कार्रवाई को पूरी तरह नाकाफी माना. अदालत ने कहा कि किसी बेगुनाह व्यक्ति को अदालत के सामने कई आपराधिक मामलों का आरोपी बताकर पेश करना उसकी स्वतंत्रता और छवि के साथ खिलवाड़ है. इसके लिए सिर्फ ₹500 का जुर्माना लगाना न्याय का मजाक उड़ाने जैसा है.


अदालत ने पाया कि आवेदक नंबर 2 का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, जबकि आवेदक नंबर 1 पर पंजाब में केवल एक मामला दर्ज था. दोनों आरोपी अक्टूबर 2025 से हिरासत में थे, चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी और मुकदमे में समय लगने की संभावना थी. इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने दोनों आवेदकों को सशर्त जमानत दे दी. 


इसके साथ ही, कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को दोषी अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई पर फिर से विचार करने और इस लापरवाही पर जशपुर के एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगने का कड़ा निर्देश जारी किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP