बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

कवर्धा में गन्ना किसानों को ₹30 KG में 50 KG शक्कर का हुआ वितरण

C

CG Khabar

16 सित. 2026, 01:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

शक्कर
शक्कर

पंडरिया । संवाददाता: कवर्धा के पंडरिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना से जुड़े 11,000 से अधिक अंशधारक गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. चीनी के बढ़ते दामों के बीच, पंडरिया विधायक भावना बोहरा के विशेष प्रयासों से इन किसानों को 30 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर 50-50 किलोग्राम शक्कर का वितरण किया गया है.


कारखाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को रियायती दर पर चीनी बांटने के साथ-साथ एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई. परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी भूमिपूजन प्रक्रिया संपन्न कर ली गई है.

विज्ञापन


किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर देते हुए विधायक भावना बोहरा ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के रिकवरी भुगतान राशि किसानों के खातों में जारी कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पंडरिया के गन्ना उत्पादकों को अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त भुगतान राशि दिलाने के सार्थक प्रयास किए गए हैं, ताकि कारखाना देश के अग्रणी चीनी मिलों में शुमार हो सके.


वित्तीय सहायता के अलावा, क्षेत्र में गन्ने की उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत महाराष्ट्र से उन्नत किस्म के गन्ना बीज मंगाए गए हैं और किसानों को इनकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे गन्ने की पैदावार में बढ़ोतरी होगी और किसानों की आय में सुधार आएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP