शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

चिल्फी बॉर्डर पर 447 किलो गांजा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

C

CG Khabar

02 सित. 2026, 04:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

गांजा जब्त
गांजा जब्त

राजनांदगांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चिल्फी पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक कंटेनर से 447 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.23 करोड़ रुपये है. 


मामले में पंजाब के रहने वाले चालक बलजीत सिंह को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने गांजे के अलावा कंटेनर और मोबाइल समेत कुल 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन


तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था. कंटेनर के भीतर ड्राइवर सीट के ठीक ऊपर एक खास गुप्त चेंबर तैयार किया गया था, जिसमें खाकी रंग की टेप से लपेटकर गांजे के पैकेट बेहद सावधानी से छिपाए गए थे. 


31 अगस्त को जब बोडला की ओर से आ रहे इस संदिग्ध कंटेनर को चिल्फी थाने के सामने रोका गया, तो ड्राइवर की हरकतों पर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद जब वाहन की गहनता से तलाशी ली गई, तो इस गुप्त चेंबर का खुलासा हुआ.


इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लोड की गई थी और इसे किस शहर में सप्लाई किया जाना था. 


कबीरधाम की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) भी इस जांच में जुड़ गई है और सप्लायर व खरीदारों की पहचान की जा रही है. इस शानदार कार्रवाई से खुश होकर राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने चिल्फी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है और उन्हें 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

12 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

7 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

8 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP