शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 41 आईएएस अफसरों का तबादला

H

Hupendra Sharma

19 अप्रै. 2025, 02:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

तबादला
तबादला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है.


जारी सूची में दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. इसमें से कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी सूची जारी कर दी है.


सरकार की ओर से जारी आदेश में टोपेश्वर वर्मा सदस्य राजस्व मंडल, अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है.


वहीं जनक प्रसाद पाठक, जो अभी उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त हैं, को वन विभाग में विशेष सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है.


शिखा राजपूत तिवारी सचिव वन मंडल को चिकित्सा शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है. साथ ही आयुक्त आयुष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 


इसी तरह कुणाल दूदावत को कोंडागांव कलेक्टर से हटाकर दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है.


वहीं वर्तमान दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है. संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे. 


नुपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है. कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है.


इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर, संजय अग्रवाल को बिलासपुर कलेक्टर और दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है.


जन्मजय महोबे को जांजगीर जिले और सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

3 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP